Coffee Day Enterprises Share: कॉफी डे एंटरप्राइजेज (जो कैफे कॉफी डे आउटलेट्स का संचालन करता है) के शेयर शुक्रवार, 29 मई को सुबह करीब 20% की तेजी के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक की राजनीति में डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हैं।

कॉफी डे के संस्थापक दिवंगत वी.जी. सिद्धार्थ और डीके शिवकुमार के बीच करीबी दोस्ती थी। इतना ही नहीं, शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी वी.जी. सिद्धार्थ के बड़े बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है। ऐसे में राजनीतिक घटनाक्रम और पारिवारिक रिश्तों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी।

कॉफी डे इंटरप्राइजेज के शेयर में तेजी

कॉफी डे इंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार को 20% का अपर सर्किट लग गया। कंपनी का 19.97% की तेजी के साथ करीब 34.78 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसका दिन का उच्चतर स्तर 34.78 रुपये और दिन का निचला स्तर 31.87 रुपये है। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 51.49 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 21.05 रुपये है। इसका मार्केट कैप करीब 734.73 करोड़ रुपये है।

कॉफी डे एंटरप्राइजेज के वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे

कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने मार्च 2026 की तिमाही में 293.48 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 279.23 करोड़ रुपये से 5.1% की वृद्धि दर्शाती है।

हालांकि, यह दिसंबर 2025 की तिमाही में 303.06 करोड़ रुपये से 3.2% की गिरावट है। कंपनी ने 132.07 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया, जो मार्च 2025 की तिमाही में हुए 114.16 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट से एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

कॉफी डे इंटरप्राइजेज शेयर प्राइस हिस्ट्री

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 1 महीने में 30.46% से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में करीब 15.09 का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें करीब 15.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Cafe Coffee Day के बारे में

Coffee Day Enterprises Limited भारत की प्रमुख कॉफी और कैफे कंपनियों में से एक है, जिसके अंतर्गत Cafe Coffee Day ब्रांड संचालित होता है। कंपनी ने 1996 में बेंगलुरु में पहला कैफे शुरू कर भारत में संगठित कॉफी-कल्चर को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके कॉफी व्यवसाय की पहुंच यूरोप, जापान और अन्य वैश्विक बाजारों तक है, जिससे यह देश के प्रमुख कॉफी निर्यातकों में शामिल है। आज कंपनी की सहायक इकाई कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड के माध्यम से 200 से अधिक भारतीय शहरों में कैफे नेटवर्क मौजूद है।

यह भी पढ़ें: UPI से LPG तक… 1 जून से बदलने जा रहे ये 5 नियम

मई महीना खत्म होने और जून महीने की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी है। महीने की शुरुआत यानी 1 जून से कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं, UPI पेमेंट, रेलवे और PAN कार्ड से जुड़े नियम शामिल है। जो आपकी जेब में सीधा असर हो पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

[ डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का कंटेंट एक वायरल सोशल मीडिया डिस्कशन पर आधारित है और इसका मकसद सिर्फ जानकारी है। बताए गए फाइनेंशियल आंकड़े को इंडिपेंडेंटली वेरिफाई नहीं किया गया है। यह कहानी फाइनेंशियल सलाह या किसी खास इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी का समर्थन नहीं है। पढ़ने वालों को सलाह दी जाती है कि फाइनेंशियल फैसले लेने से पहले SEBI-रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह लें। ]