दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे दिल्ली, पटना समेत कई शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये विशेष ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, छेहरटा, नागपुर और झंझारपुर समेत कई रूटों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट…

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली से पटना के लिए 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02251 पटना से नई दिल्ली के लिए 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी।

इसके अलावा, नई दिल्ली से पटना के बीच 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 16 ट्रिप और पटना से नई दिल्ली के बीच 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 16 ट्रिप निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें: Railway News: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े; देखें पूरी लिस्ट

छेहरटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

छेहरटा से मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन नंबर 04640 कुल 7 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन 19 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04639 मुजफ्फरपुर से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। इसके भी 7 ट्रिप होंगे।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए राहत, गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग

नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन

नागपुर से समस्तीपुर के बीच ट्रेन नंबर 01207 कुल 4 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01208 समस्तीपुर से 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेगी। इसके भी 4 ट्रिप होंगे।

शकूर बस्ती-पटना स्पेशल ट्रेन

शकूर बस्ती से पटना के बीच ट्रेन नंबर 04404 नवंबर में 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 तारीख को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04403 पटना से 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को चलेगी। दोनों तरफ से 8-8 ट्रिप होंगे।

शकूर बस्ती-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन

शकूर बस्ती से झंझारपुर के बीच ट्रेन नंबर 04410 नवंबर में 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 तारीख को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04409 झंझारपुर से 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को चलेगी। दोनों तरफ से 8-8 ट्रिप निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…