Dividend Stocks: इन 2 कंपनियों ने घोषित किया फाइनल डिविडेंड, नोट करें रिकॉर्ड डेटफीनिक्स मिल्स और प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है।अगर आपके पोर्टफोलियो में इन दोनों कंपनियों के शेयर हैं, तो रिकॉर्ड डेट जरूर नोट कर लें। इसी तारीख के आधार पर तय होगा कि किन शेयरधारकों को घोषित फाइनल डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
फीनिक्स मिल्स (Phoenix Mills)
फीनिक्स मिल्स ने वित्त वर्ष 2025–26 के फाइनल डिविडेंड के लिए 11 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है, जो फेस वैल्यू का 125% है।
हालांकि, इस डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। कंपनी की 121वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें: Bank Strike: 11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल का ऐलान; जानें क्या हैं मांगें
प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड (Prince Pipes and Fittings Limited)
प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 के फाइनल डिविडेंड के लिए 9 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है।
कंपनी की 39वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 16 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद फाइनल डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सुभाष चंद्रा केस में नया मोड़: 5 सदस्यीय NCLT बेंच ने 25 अगस्त का आदेश रोका, संपत्ति बेचने पर भी रोक
क्या है डिविडेंड?
अगर हम डिविडेंड को आसान भाषा में समझे्ं तो यह वह राशि है जो कोई कंपनी अपने मुनाफे का एक हिस्सा शेयरधारकों को देती है। आम तौर परयह भुगतान प्रति शेयर के हिसाब से नकद में किया जाता है।
क्या होती है रिकॉर्ड डेट?
यह वह तारीख होती है, जिसके आधार पर कंपनी यह तय करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड का फायदा मिलेगा। कंपनी के रिकॉर्ड में इस दिन जिन निवेशकों का नाम शेयरधारक के रूप में दर्ज होता है, वही घोषित डिविडेंड पाने के पात्र होते हैं।
यह भी पढ़ें: Bond Market क्या होता है?
किसी कंपनी को जब नया प्लांट लगाना हो, कारोबार बढ़ाना हो, तो उसे बड़ी रकम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आमतौर पर लोगों को लगता है कि कंपनियां बैंक से लोन लेती होंगी। लेकिन हकीकत यह है कि कई बड़ी कंपनियां बैंक से कर्ज लेने के बजाय बॉन्ड जारी करके निवेशकों से पैसा जुटाती हैं।
आखिर ऐसा क्यों होता है? बॉन्ड मार्केट क्या है, यह कैसे काम करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं…
[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]
