Defence Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026, रविवार को केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में महिलाओं, युवा और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा क्षेत्र के लिए ऐलान किए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में युद्ध और रक्षा रणनीति की अहमियत और प्राथमिकता और बढ़ी है। जिसका असर हमें बजट में देखने को मिला। इस बजट में सरकार ने रक्षा खर्च बढ़ा दिया है।

यूनियन बजट 2026-27 में सरकार ने बढ़ाया रक्षा खर्च

सरकार ने यूनियन बजट 2026-27 में रक्षा खर्च बढ़ा दिया है, इस सेक्टर के लिए 7,84,678 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर के 6,81,210 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुल आवंटन में से, कैपिटल खर्च 2,19,306 करोड़ रुपये तय किया गया है, जबकि रेवेन्यू खर्च 5,53,668 करोड़ रुपये है, जिसमें पेंशन के लिए 1,71,338 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Budget 2026 LIVE: बजट में कैंसर से जुड़ी दवाइयां सस्ती, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं

विमान और एयरो इंजन में इतना किया जाएगा खर्च

कैपिटल खर्च की बात करें तो विमान और एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये और नौसेना बेड़े के लिए 25,023 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Budget 2026 : इनकम टैक्स स्लैब नहीं बदला, लेकिन डायरेक्ट टैक्स पर बजट में हुए ये अहम ऐलान

पिछले साल इतना था रक्षा बजट

2025-26 के लिए रक्षा बजट 6,81,210 करोड़ रुपये तय किया गया था, जिसमें कैपिटल खर्च 1,80,000 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में संशोधित अनुमानों के चरण में 1,86,454 करोड़ रुपये कर दिया गया था।

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में क्या कहा?

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नागरिक, प्रशिक्षण और अन्य विमानों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स और पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने रक्षा क्षेत्र की यूनिट्स द्वारा रख-रखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) के लिए इस्तेमाल होने वाले विमान पार्ट्स के निर्माण के लिए आयातित कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी माफ करने की भी घोषणा की।