DA Hike: 31 अगस्त 2026 को लेबर ब्यूरो द्वारा जारी जुलाई 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 64% होने का अनुमान है। जुलाई में AICPI-IW इंडेक्स 153.2 अंक दर्ज किया गया, जो जून के 151.9 अंक की तुलना में 1.3 अंक अधिक है।

जुलाई की रीडिंग जुड़ने के बाद पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW इंडेक्स 149.21 पर पहुंच गया, जिससे डीए की गणना 64.38% बनती है। चूंकि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को राउंड फिगर में लागू करती है, इसलिए 64.38% को राउंड डाउन कर 64% माना जा सकता है।

लेबर ब्यूरो का कहना है, “जुलाई 2026 के लिए ऑल-इंडिया CPI-IW 1.3 पॉइंट्स बढ़कर 153.2 पॉइंट्स पर रहा। जुलाई 2026 के लिए साल-दर-साल महंगाई 4.57% रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 2.66% थी।”

लेबर ब्यूरो हर महीने देश के 88 इंडस्ट्रियल रूप से महत्वपूर्ण सेंटर्स में फैले 317 मार्केट्स से इकट्ठा की गई रिटेल कीमतों के आधार पर AICPI-IW बनाता है।

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग में क्या मिलेगा बड़ा फायदा? पेंशनर्स ने रखीं कई अहम मांगें

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कब रिवाइज किया जाता है डीए?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA साल में दो बार (जनवरी और जून में) रिवाइज किया जाता है। हालांकि, डीए बढ़ोतरी की घोषणा महीनों बाद भी की जा सकती है।

12 महीने की AICPI-IW रीडिंग के अनुसार, जून 2026 के लिए अनुमानित DA 63% था।

हालांकि, असली DA रेट सरकार की घोषणा के बाद ही पता चलेगा। जून 2026 में DA बढ़ोतरी की घोषणा अभी बाकी है।

अगस्त 2025-जुलाई 2026 तक ICPI-IW इंडेक्स रीडिंग और DA

अगस्त 2025 से जुलाई 2026 तक के AICPI-IW (2016=100) इंडेक्स के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 64% रहने का अनुमान है। इस अवधि में अगस्त 2025 का इंडेक्स 147.1 से बढ़कर जुलाई 2026 में 153.2 तक पहुंच गया, जो लगातार महंगाई में बढ़ोतरी का संकेत देता है।

12 महीनों के इंडेक्स का औसत 149.2083 रहा है। DA की गणना के अनुसार यह औसत 64.38% महंगाई भत्ता देता है, जिसे पूर्णांक में लागू किए जाने पर 64% माना जाएगा।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: जयपुर में होने जा रही अहम बैठक, मीटिंग में शामिल होना है? आवेदन से पहले जान लें पात्रता

कैसे कैलकुलेट किया जाता है डीए?

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, DA% = [{AICPI-IW (बेस ईयर 2001) का 12 महीने का एवरेज– 261.42}/261.42×100]

हालांकि, हमें पहले 2016 की बेस वैल्यू को 2001 की बेस वैल्यू से 2.88 से गुणा करके लिंक करना होगा।

लेटेस्ट बेस ईयर (2016) को 2001 के बराबर करने के लिए 2.88 का फैक्टर निकाला गया है।

लेबर ब्यूरो डेटा से पता चलता है कि अगस्त 2020 के लिए, पुराने बेस (2001=100) के तहत CPI-IW की वैल्यू 33.8 थी और नए बेस (2016=100) के तहत CPI-IW 117.4 थी, इसलिए फैक्टर की कैलकुलेशन 338 ÷ 117.4= 2.88 के तौर पर की गई है।

क्या है जुलाई 2026 AICPI-IW रीडिंग के अनुसार डीए रेट?

DA%= (153.2X2.88)– 261.42}/261.42X100] = (429.72-261.42)/(261.42)X100 = .6437X100= 64.37%= 64%

64% DA होने पर लेवल 1 से 5 तक किस पे लेवल पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

अगर केंद्र सरकार महंगाई भत्ता (DA) 60% से बढ़ाकर 64% करती है, तो पे लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों की मासिक सैलरी में अलग-अलग बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम बेसिक पे के आधार पर लेवल-1 के कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये, लेवल-2 को 796 रुपये और लेवल-3 को 868 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं।

इसी तरह लेवल-4 के कर्मचारियों की सैलरी में करीब 1,020 रुपये और लेवल-5 के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 1,168 रुपये प्रति माह का इजाफा हो सकता है। ये सभी आंकड़े 60% और संभावित 64% DA के बीच के अंतर के आधार पर तैयार किए गए अनुमान हैं।

यह भी पढ़ें: मई 2027 तक आएगी रिपोर्ट? जानें कब बढ़ सकती है सैलरी

8वां वेतन आयोग अब अपने काम के सबसे अहम चरण में पहुंच गया है। आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों के साथ लगातार चर्चा और विचार-विमर्श कर रहा है। ऐसे में अब उसका फोकस केवल मांगों और सुझावों को जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन सभी पहलुओं के आधार पर ऐसी सिफारिशें तैयार करने पर है, जो कर्मचारियों की सैलरी, अलाउंस और पेंशन में होने वाले बदलावों की दिशा तय करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े आंकड़े लेबर ब्यूरो के AICPI-IW डेटा और प्रचलित गणना पद्धति पर आधारित अनुमान हैं। वास्तविक DA दर, लागू होने की तारीख और एरियर आदि का अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मान्य होगा।]