DDA Housing Scheme: देश की राजधानी दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदना कई लोगों का सपना होता है लेकिन तेजी से बढ़ती महंगाई की वजह से कई लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। अगर आप भी दिल्ली में अपना खुद का घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘नागरिक आवास योजना 2026’ की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम के जरिए आप दिल्ली में सस्ते में अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं।

नागरिक आवास योजना 2026 की खास बात ये है क इसमें न सिर्फ किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि खरीदारों को लुभाने के लिए 25% तक की भारी छूट भी दी जा रही है।

Budget 2026 : बजट में इनकम टैक्स सर्च से जुड़े प्रावधानों में होगा सुधार? क्या बदलेंगे प्राइवेसी में दखल देने वाले नियम

कहां मिल रहे हैं फ्लैट्स?

इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाकों में घर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसमें कुल 1,712 फ्लैट्स बिक्री के लिए निकाले गए हैं। आप अगर नरेला में घर लेना चाहते हैं, तो यहां आपको एचआईजी (HIG), एमआईजी (MIG), एलआईजी (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणियों के फ्लैट्स के विकल्प मिलेंगे। वहीं, सिरसपुर में केवल एलआईजी (LIG) फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

सोने-चांदी की कीमतें हुई धड़ाम: 8000 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर में 15000 रुपए की गिरावट

कितनी है इन फ्लैट्स की कीमतें

– ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की कीमत 9.60 लाख रुपये से शुरू होकर 9.69 लाख रुपये तक है।
– सिरसपुर में एलआईजी फ्लैट्स 11.51 लाख से 11.71 लाख रुपये के बीच उपलब्ध हैं।
– नरेला में एलआईजी फ्लैट्स की कीमत करीब 15.26 लाख रुपये है।
– नरेला में एमआईजी फ्लैट्स 66.28 लाख से 83 लाख रुपये है।
– नरेला में एचआईजी फ्लैट्स 95.88 लाख से 1.17 करोड़ रुपये के दायरे में रखे गए हैं।

बुकिंग राशि ईडब्ल्यूएस के लिए यह 50,000 रुपये है, जबकि एलआईजी के लिए 1 लाख, एमआईजी के लिए 4 लाख और एचआईजी के लिए 10 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा, एक नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन चार्ज के तौर पर 2,500 रुपये भी देना होगा।

कैसे कर सकते हैं फ्लैट्स की बुकिंग?

नागरिक आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और बुकिंग की प्रक्रिया 28 जनवरी से लाइव हो चुकी है। इच्छुक खरीदार आधिकारिक पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर ‘DDA नागरिक आवास योजना 2026’ का चयन कर आवेदन कर सकते हैं।