DA Hike News: होली के खास मौके पर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए एक खुशखबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) से लागू होगा।

58% हुआ महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन से 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा, जो केंद्र सरकार के समान होगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान मई 2026 से छह समान किस्तों में किया जाएगा। इसके साथ ही पेंशनरों को जनवरी से फरवरी 2026 तक की अवधि के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता उनकी पेंशन पर दिया जाएगा।

DA क्या होता है?

DA का मतलब महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) है। यह एक कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट अलाउंस है जो कर्मचारियों को चीजों और सर्विसेज की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए दिया जाता है। DA बेसिक सैलरी का एक प्रतिशत होता है जिसे वक्त-वक्त पर महंगाई की दरों से मैच करने के लिए एडजस्ट किया जाता है। सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाती है।

इससे पहले अप्रैल में हुआ था ऐलान

इससे पहले प्रदेश सरकार ने 27 अप्रैल 2025 को महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया था। तब भी सरकार ने इसे केंद्र के समान किया गया था। डीए हाइक का ऐलान सरकार आमतौर पर त्योहार (जैसे होली या दिवाली) के आसपास करती है। राज्य सरकार ने होली पर ऐलान करके यही परंपरा निभाई है।

पिछले वर्षों में डीए बढ़ोतरी का क्रम

– 27 अप्रैल 2025: 5%
– 28 अक्टूबर 2024: 4%
– 14 मार्च 2024: 4%
– 19 जुलाई 2023: 4%
– 27 जनवरी 2023: 4%

यह भी पढ़ें: Bank Holidays This Week: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की शहरवार छुट्टियों की लिस्ट