DA Hike News : तमिलनाडु सरकार के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने घोषणा की है कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का महंगाई भत्ता (DA) 58% से बढ़ाकर 60% किया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

सरकार ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और शिक्षक विभिन्न जनकल्याण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़ाकर 60% किया है। अब तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को इसका लाभ देने का फैसला किया है।

इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे।

क्यों बढ़ाया गया डीए?

डीए में बदलाव महंगाई दर के आधार पर किए जाते हैं। केंद्र सरकार आमतौर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के मुताबिक साल में दो बार DA में संशोधन करती है।

तमिलनाडु सरकार की ओर से किया गया यह डीए बढ़ोतरी फैसला भी बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

क्या है महंगाई भत्ता?

डीए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाने वाला एक अतिरिक्त भत्ता होता है। इसका मकसद महंगाई बढ़ने पर कर्मचारियों की आय की क्रय शक्ति को बनाए रखना होता है।

बिहार सरकार ने भी बढ़ाया डीए

इससे पहले बिहार के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बुधवार, 5 मई को कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लगाई थी।

इस फैसले के बाद राज्य के 7वें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तेल, सोना, विदेश यात्रा… आखिर क्यों इन पर खर्च घटाने को कह रहे हैं पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और सोने पर खर्च कम करने की अपील की, ताकि भारत के घटते विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पर दबाव कम किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…