क्रिप्टो का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में सबसे पहले बिटकॉइन का नाम आता है। जिसकी कीमत लाखों में है। हालांकि, इसका कुछ भाग कम पैसे देकर खरीदा जा सकता है। लेकिन पूरी एक बिटकॉइन खरीदने के लिए आपको लाखों रुपये खर्च ही करने पड़ेंगे। लेकिन क्या आप जानते कुछ ऐसी क्रिप्टो है जिसे आप 100 रुपये से कम में एक लाख से ज्यादा भी खरीद सकते हैं। हां, हम आपको आज कुछ ऐसी ही क्रिप्टो का नाम बताने जा रहे हैं।

पेपे कॉइन (PEPE)

मीमकॉइन Pepe (PEPE) की कीमत फिलहाल 29 अप्रैल को 2:50PM तक करीब ₹0.0003757 पर ट्रेड कर रही है, जिसमें पिछले 24 घंटों में लगभग 2.1% की बढ़त दर्ज हुई है। 24 घंटे का लो ₹0.0003619 और हाई ₹0.0003753 रहा, जिससे इसमें हल्का उतार-चढ़ाव दिखा है।

मार्केट कैप करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये है और 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 26,731 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसकी कुल सप्लाई 420.69 ट्रिलियन है, जो पूरी तरह सर्कुलेशन में है।

अगर 100 रुपये निवेश करें तो करीब 2.67 लाख PEPE कॉइन मिल सकते हैं। हालांकि, इसका ऑल-टाइम हाई 0.002378 रुपये रहा है, जिससे यह अभी करीब 84% नीचे है। वहीं ऑल-टाइम लो से इसमें भारी उछाल देखा जा चुका है।

शीबा इनु (Shiba Inu)

पॉपुलर मीमकॉइन Shiba Inu (SHIB) 2:53PM तक करीब 0.0005967 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें पिछले 24 घंटे में लगभग 2.9% की तेजी आई है। इसका 24 घंटे का लो 0.0005746 रुपये और हाई 0.0005958 रुपये रहा है।

मार्केट कैप करीब 3.51 लाख करोड़ रुपये है। वहीं 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8,814 करोड़ रुपये के आसपास है। इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई 589 ट्रिलियन से ज्यादा है।

अगर 100 रुपये निवेश करें तो लगभग 1.67 लाख SHIB कॉइन मिल सकते हैं। हालांकि इसका ऑल-टाइम हाई 0.006458 रुपये रहा है, जिससे यह अभी करीब 90% नीचे ट्रेड कर रहा है।

बॉन्क (Bonk)

यह मीमकॉइन 29 अप्रैल को 4:21PM तक करीब 0.0006141 रुपये पर ट्रेड कर रही है, जिसमें पिछले 24 घंटों में लगभग 5.1% की बढ़त दर्ज हुई है। 24 घंटे का लो 0.0005794 रुपये और हाई 0.0006177 रुपये रहा।

मार्केट कैप करीब 54,038 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,069 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई लगभग 87.99 ट्रिलियन है।

अगर 100 रुपये निवेश करें तो करीब 1.62 लाख BONK कॉइन मिल सकते हैं।

क्रिप्टोकरेंसी क्या है?

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है। इसे किसी सरकार या बैंक द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। इसे सुरक्षित रखने और वेरीफाई करने के लिए ब्लॉकचैन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से 14 गुना ज्यादा है इस क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप

दुनिया की क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का आकार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है और इसकी सबसे बड़ी मिसाल बिटकॉइन है। मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मार्केट कैप करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है, जो भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की लगभग 99.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ से करीब 14 गुना ज्यादा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

क्रिप्टो की पाठशाला की पूरी सीरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें