क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में पिछले कुछ वर्षों में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। कुछ सेलिब्रिटी और पावरफुल नेताओं द्वारा अपने नाम से टोकन लॉन्च किए है। सोशल मीडिया की ताकत और बड़ी फैन फॉलोइंग के कारण इन टोकन को लॉन्च के समय काफी चर्चा में रही और ट्रेडिंग बेहतर वॉल्यूम मिला है।

इन सेलिब्रिटी और पावरफुल नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज रोनाल्डिन्हो तक शामिल है। इन सब के अपने टोकन को लॉन्च किए साल भर से ज्यादा समय हो गया है। आज इन टोकन का क्या हाल है आइए जानते हैं…

क्या होती है क्रिप्टो टोकन?

क्रिप्टो टोकन ऐसी डिजिटल संपत्तियां होती हैं जो किसी मौजूदा ब्लॉकचेन नेटवर्क (जैसे Ethereum या Solana) पर बनाई जाती हैं। ये टोकन किसी संपत्ति के मालिकाना हक या किसी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी को दिखा सकते हैं।

Trump से Ronaldinho तक… किसने लॉन्च किया टोकन और आज किस हाल में हैं ये कॉइन?

डोनाल्ड ट्रंप – OFFICIAL TRUMP

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले उन्होंने ‘$TRUMP’ क्रिप्टो टोकन लॉन्च करने की घोषणा की थी। लॉन्च के कुछ ही समय में इसका मार्केट कैप 5.76 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था।

क्रिप्टो की प्राइस ट्रेक करने वाली विभिन्न वेबसाइट के अनुसार, इस टोकन का पिछले 24 घंटे का रिटर्न करीब 335.81 फीसदी दिया था। 18 जनवरी 2025 को 8:47PM तक कॉइन की कीमत 29.22 डॉलर के आस-पास थी। आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को ये टोकन 12:28PM तक $2.95 के स्तर पर ट्रेड हो रही है। इसका मार्केट कैप मौजूदा समय में करीब 686.07 मिलियन डॉलर है।

Melania Trump – Official Melania Meme

मेलानिया ट्रंप ने भी पिछले साल $MELANIA टोकन लॉन्च की थी। लॉन्च होते ही इसकी कीमत 13 डॉलर से अधिक हो गई ता। इसके चलते इसकी मार्केट कैप 13 बिलियन डॉलर के ऊपर निकल गया। हालांकि बाद में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम होने से इसकी लोकप्रियता में गिरावट देखी गई। आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को ये टोकन 12:46PM तक $0.1124 के स्तर पर ट्रेड हो रही है। इसका मार्केट कैप मौजूदा समय में करीब 112.43 मिलियन डॉलर है।

रोनाल्डिन्हो – $STAR10

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर Ronaldinho ने $STAR10 नाम का क्रिप्टो टोकन लॉन्च किया था। यह टोकन खास तौर पर फैन कम्युनिटी और स्पोर्ट्स-आधारित डिजिटल इकोनॉमी को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी।

क्रिप्टो की प्राइस ट्रेक करने वाली विभिन्न वेबसाइट के अनुसार, यह टोकन अपने ऑल टाइम हाई (जो 03 मार्च 2025 जो लॉन्च के दिन बना था) से 99.97% गिर चुका है और आज यानी 22 अप्रैल 2026, बुधवार को ये टोकन 12:46PM तक $0.1124 के स्तर पर ट्रेड हो रही है। इसका मार्केट कैप मौजूदा समय में करीब 22.2 हजार डॉलर है।

कैसे पहचाने असली टोकन?

अगर किसी सेलिब्रिटी या पावरफुल व्यक्ति के नाम पर लॉन्च हुए क्रिप्टो टोकन की असलियत जाननी हो, तो सबसे आसान तरीका है उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करना। आम तौर पर अगर सेलिब्रिटी या पावरफुल व्यक्ति की लॉन्च की गई टोकन की जानकारी उनके आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर जरूर मिलती है। कई बार सेलिब्रिटी अपने पोस्ट में टोकन का contract address शेयर करते हैं। ऐसे में आप सीधे उसी जानकारी को सर्च करके टोकन को verify कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के अहम शब्दों को आसान भाषा में समझिए 

हाल ही में ईरान द्वारा क्रिप्टोकरेंसी में ‘टोल वसूलने’ की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर पूरी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इसमें निवेश करना चाहते हैं और इसके बारे में सीखना भी चाहते हैं। लेकिन क्रिप्टो की दुनिया में ऐसे कई तकनीकी शब्द हैं, जिनका मतलब आम लोगों को समझ नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको क्रिप्टो से जुड़े कुछ मुश्किल शब्दों को आसान भाषा में समझाने जा रहे हैं…

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

क्रिप्टो की पाठशाला की पूरी सीरीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें