गुजरात के अहमदाबाद में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने सीएनजी के दाम में 1.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद में सीएनजी की नई कीमत 83.77 रुपये प्रति किलो हो गई है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पहले से ही महंगाई का दबाव झेल रहे लोग रोजमर्रा के खर्चों को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएनजी का इस्तेमाल बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहनों में होता है। आम लोगों के लिए इसका मतलब है कि रोजाना का सफर अब थोड़ा और महंगा हो जाएगा।

बता दें कि 1 अप्रैल से ही ईंधन और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में देशभर में ईरान युद्ध के चलते कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर कमर्शियल एलपीजी की कीमतों पर पड़ा। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ा दिए थे।

यह भी पढ़ें: तेल संकट की दस्तक, युद्ध के असर से महंगा हुआ ईंधन, आम आदमी पर बढ़ता दबाव | संपादकीय

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उपजे संकट का असर अब भारत पर भी साफ दिखने लगा है। अभी तक सरकार यह दावा कर रही थी स्थिति नियंत्रण में है, मगर बुधवार को वाणिज्यिक एलपीजी और विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से स्पष्ट हो गया है कि समस्या अब गहराने लगी है और इसकी सबसे गंभीर मार आम लोगों पर पड़ने वाली है। अगर ईरान तथा अमेरिका-इजराइल का संघर्ष लंबा चला, तो यह तय है कि हालात और ज्यादा बिगड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…