CIBIL Score: अगर आप क्रेडिट कार्ड या फिर लोन लेने का सोच रहे हैं तो इसमें सिबिल स्कोर काफी अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका बेहतर सिबिल स्कोर होता है तो फिर आपको आसानी से लोन मिल सकता है लेकिन खराब स्कोर होने पर लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। अगर आप चेक करना चाहते है कि आपका सिबिल स्कोर कितना है तो आप उमंग ऐप समेत इन ऐप्स के जरिए साल में एक बार मुफ्त में स्कोर देखा जा सकता है।
घर बैठे इन तरीकों से करें सिबिल स्कोर चेक
उमंग ऐप के जरिए
अगर आप उमंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो उसके जरिए आसानी से आप साल में एक बार मुफ्त में सिबिल स्कोर चेक कर सकते है।
यूपीआई ऐप के जरिए
आप कई यूपीआई प्लेटफार्म जैसे गूगल पे, फोनपे के जरिए सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूपीआई ऐप में लॉगिन करना होगा और उसके बाद सिबिल स्कोर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। आप पैन और ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद सिबिल स्कोर आपके सामने आ जाएगा।
सिबिल की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए
आपको सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cibil.com पर जाना हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करना हैं। इसके बाद गेट योर फ्री सिबिल स्कोर एंड रिपोर्ट पर क्लिक करना है। इसके माध्यम से आप साल में एक बार मुफ्त में सिबिल स्कोर जान सकते हैं।
किन वजहों से खराब होता है सिबिल स्कोर?
– आप समय पर लोन की ईएमआई का भुगतान नहीं करते हैं।
– क्रेडिट कार्ड के बिलों का पेमेंट लेट करते हैं।
– अगर आप लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं और बैंक के द्वारा आपकी एप्लीकेशन को बार-बार रिजेक्ट कर दिया जाता है।
सिबिल स्कोर को कैसे सुधारा जा सकता है?
– आपको ईएमआई और क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान हमेशा तय तारीख पर करना चाहिए।
– अपनी कुल क्रेडिट सीमा के 30-40% से अधिक इस्तेमाल न करें।
– लोन के लिए बार-बार आवेदन न करें।
– अपने पुराने क्रेडिट कार्ड या लोन खाते बंद न करें, क्योंकि लंबी क्रेडिट हिस्ट्री से स्कोर बेहतर बनता है।
– रेगुलर अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करें और कोई गलत जानकारी होने पर उसमें सुधार करवाएं।
यह भी पढ़ें: Bank Holidays This Week: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की शहरवार छुट्टियों की लिस्ट
