PF Balance Check WhatsApp Number: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों के लिए गुड न्यूज है। अपने सदस्यों के लिए ईपीएफओ ने व्हाट्सएप के जरिए नई सेवाएं शुरू की हैं। इसके तरह अब सदस्य घर बैठे WhatsApp के जरिए ही प्रोविडेंट फंड (पीएफ) खाते का बैलेंस और आखिरी 5 लेन-देन की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट्स पर अपना समय बर्बाद करने या दफ्तर के चक्कर काटने की जरुरत नहीं होगी।
EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सुविधा की शुरुआत की। आइए जानते हैं इसके बारे में…
कैसे चेक करें व्हाट्सएप पर पीएफ बैलेंस?
आप काफी आसानी से ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स को इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
– ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पास के कार्यालय का वेरिफाइड व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर चेक करें।
– वेरिफाइड नंबर को अपने फोन में सेव करें।
– व्हाट्सएप पर चैट पर हेल्लो लिखकर भेजें।
– अपनी पसंद की भाषा का विकल्प चुनें।
– इसके बाद स्क्रीन पर पीएफ बैलेंस, पासबुक, पिछले पांच लेन-देन से जुड़ी सहायता जैसे विकल्प दिखाई देंगे।
– अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनें।
– खाते की जानकारी देखने के लिए मांगा गया ओटीपी दर्ज करें।
– वेरिफिकेशन के बाद अपना संबंधित पीएफ खाता चुनें।
– इस तरह आप आसानी से बैलेंस, पासबुक और हाल के पांच लेन-देन की जानकारी देख सकेंगे।
– पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होने पर उसे फोन में सेव भी कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें: व्हाट्सएप पर सेवा इस्तेमाल करते समय केवल ईपीएफओ के वेरिफाइड नंबर से ही बातचीत करें। किसी अनजान नंबर पर अपना यूएएन पासवर्ड, ओटीपी या बैंक खाते की जानकारी शेयर न करें।
यह भी पढ़ें: EPFO: एक से ज्यादा PF अकाउंट हैं? ऐसे करें मर्ज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को पीएफ से जुड़ी कई सुविधाएं देता है, जिससे उनके अकाउंट को मैनेज करना आसान हो जाता है। नौकरी बदलने के बाद कई बार कर्मचारियों के एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट हो जाते हैं।
ऐसे में अलग-अलग अकाउंट संभालने के बजाय उन्हें मर्ज करना बेहतर विकल्प हो सकता है। EPFO कर्मचारियों को पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करने की सुविधा भी देता है। आइए जानते हैं कि एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट को मर्ज कैसे कर सकते हैं…
