Yamaha RX 100 को क्यों करना पड़ा बंद? क्या आप जानते हैं इस बाइक की ये रोचक बातें
Yamaha RX 100 में ऐसा इंजन प्रयोग किया गया था, जो कि 11 BHP की पावर और 10.39 NM का टॉर्क जेनरेट करती थी। अपने सेग्मेंट में इतना पावर देने वाली ये इकलौती बाइक थी। कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन सरकार के निर्देशित मानकों के चलते सन 1996 में बंद कर दिया।

Yamaha RX 100 Interesting Facts: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामहा ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Yamaha MT-15 को लांच किया है। इस बाइक में कंपनी ने कई शानदार तकनीकी फीचर्स का प्रयोग किया है। जो कि इस बाइक को अपने सेग्मेंट में सबसे बेहतर बनाते हैं। बहरहाल, यामहा शुरू से ही परफार्मेंश बाइक बनाने के लिए मशहूर रहा है। 80 के दशक में यामहा ने भारतीय बाजार में अपनी Yamaha RX 100 को लांच किया था। उस दौर में इस बाइक ने अपने परफॉर्मेंश के बूते बाइकर्स को अपना दीवाना बना दिया था।
महज 100 सीसी की क्षमता वाली इस बाइक ने अपने शानदार पिक अप और रफ्तार के चलते खूब सुर्खियां बटोरी। भले ही आज देश की सड़कों पर बजाज, टीवीएस, केटीएम की कई शानदार स्पोर्ट बाइकें मौजूद हों लेकिन यामहा आरएक्स 100 के चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि Yamaha RX 100 खरीदना चाहते हैं।
इस बाइक में कंपनी ने 98 सीसी की क्षमता का 2-स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग किया था। जो कि 11 BHP की पावर और 10.39 NM का टॉर्क जेनरेट करती थी। अपने सेग्मेंट में इतना पावर देने वाली ये इकलौती बाइक थी। कंपनी ने इस बाइक का प्रोडक्शन सरकार द्वारा निर्देशित मानकों के चलते सन 1996 में बंद कर दिया।
तो आइये जानते हैं इस बाइक से जुड़ी हुई कुछ ऐसी ही रोचक बातें जो आज भी इस बाइक को लोगों के जेहन में जिंदा रखती हैं।
1- यामहा आरएक्स 100 को पहली बार नवंबर 1985 में लांच किया गया था और कंपनी ने मार्च 1996 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया।
2- 100 CC की क्षमता में देश की सबसे बेहतरीन बाइक थी आरएक्स 100, इमिशन नॉम्र्स के चलते कंपनी ने इसका उत्पादन बंद किया।
3- सेकेंड हैंड बाइक के तौर पर आज भी इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
4- अपने सेग्मेंट की ये पहली बाइक है जिसके सेकेंड हैंड मॉडल को 1 लाख रुपये तक में बेचा गया है।
5- जब इस बाइक को भारतीय बाजार में लांच किया गया था उस वक्त इसकी आॅन रोड कीमत तकरीबन 19,764 हजार रुपये थी।
6- कई अर्थाटियों इस बाइक के इंजन को खोलकर चेक किया है कि, क्या वाकई में इसमें 100 सीसी के इंजन का इस्तेमाल हुआ है।
7- यामहा आरएक्स 100 महज 7 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम थी।
8- ऐसी भी बातें कही जाती हैं कि अपराधी इस बाइक को खासा पसंद करते थें, ताकि वो आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग सकें।
9- इस बाइक का विज्ञापनों में उस दौर के मशहूर क्रिकेटर और कप्तान सुनिल गावस्कर किया करते थें।
10- यामहा आरएक्स 100 की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।