Toyota Electric Moon Rover जाएगा चांद पर, जापानी एजेंसी JAXA से हुआ करार
अब तक धरती के हर कोने पर अपनी कारों को दौड़ाने वानी जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अब चांद की सतह पर भी अपने वाहन को दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। टोयोटा की ये इलेक्ट्रिक मून रोवर दो लोगों को चांद की सैर करा सकता है।

Toyota Moon Rover: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा इस समय एक ऐसे कॉन्सेप्ट वाहन पर काम कर रही है जिसे चांद पर भेजा जाएगा। टोयोटा एक मून रोवर तैयार कर रहा है। कंपनी ने जापानी एरोस्पेश एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) से एक एग्रीमेंट किया है। जिसके तहत चांद के सतह का परीक्षण करने के लिए इस मून रोवर वाहन को तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निकट भविष्य में इस मून रोवर को चांद की सतह पर उतारा जायेगा ताकि वहां के स्थिति से और भली भांति परीचित हुआ जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टोयोटा के इस मून रोवर की लंबाई 6 मीटर होगी, इसके अलावा ये 5.2 मीटर चौड़ी और 3.8 मीटर उंची होगी। टोयोटा का दावा है कि इस वैन में एक साथ दो लोग आसानी से रह सकते हैं। इतना ही नहीं किसी भी आपत स्थिति में इस वैन में 4 लोगों को भी बैठाया जा सकता है।
इस मून रोवर में कंपनी फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है। इसी तकनीकी का प्रयोग कंपनी ने अपने मौजूदा मिराई हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल में भी किया है। टोयोटा का दावा है कि ये मून रोवर सिंगल चार्ज में चांद की सतह पर 10,000 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगा।
इस मून रोवर के बारे में बात करते हुए टोयोटा के प्रेसिडेंट अकियो टोयोडा ने बताया कि, “ये कॉन्सेप्ट हम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कारों का प्रयोग धरती पर सभी बहुतायत लोग करते हैं। इसका प्रयोग हर क्षेत्र में किया जाता है और इसका सबसे बड़ा मकसद यही होता है कि कारें लोगों को सुरक्षित एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाती हैं। इस मून रोवर का भी यही मकसद है कि ये इंसानों को सही सलामत घर वापस ले आए।”
टोयोटा ने इस मून रोवर के लिए वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दिखाया गया है कि ये मून रोवर एक स्पेश शॅटल द्वारा चांद तक पहुंचाया जाता है। वहां पर ये मून रोवर आसानी से चांद की सतह पर उतरता है और एक एस्ट्रोनॉट इस मूनरोवर को आॅपरेट करता है। ये सब कुछ किसी साइंस फिक्शन मूवी की तरह लगता है लेकिन टोयोटा अपने इस कॉन्सेप्ट को लेकर काफी संजीदा है। अब बहुत जल्द ही टोयोटा की की ये मून रोवर चांद पर भ्रमण करेगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को कब फाइनल किया जाएगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।