Sunny Leone खरीदना चाहती हैं पिंक कलर की Ambassador कार! लेकिन इंटीरियर होना चाहिए कुछ ऐसा, देखें VIDEO
Sunny Leone हाल ही में अपने पति डेनियल वीबर के साथ किए गए प्रैंक Video को लेकर सुर्खियों में आई थीं। सन्नी लियोनी ने इस बार अपने एक इंटरव्यू में अपनी ड्रीम कार के बारे में खुलासा किया है।

इंडो कैनेडियन एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम करने को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होनें अपने एक दिली इच्छा का खुलासा किया है। सन्नी लियोनी को एक वीडियो इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें महंगी और लग्जरी कारों के बजाय Ambassador कार ज्यादा पसंद है, लेकिन यह कार ग्लीटर पिंक कलर की होनी चाहिएं।
मेसेबल इंडिया द्वारा किए गए इंटरव्यू में सन्नी लियोनी ने अपनी इस ड्रिम कार के बारे में बताया है। यह इंटरव्यू एक चलती कार में लिया गया और इस दौरान कार में उनके पति डेनियल वीबर भी मौजूद थें। उन्होनें बताया कि, वो लग्जरी और महंगी कारों के बजाय Hindustan Ambassador कार खरीदना ज्यादा पसंद करेंगी। लेकिन यह कार डार्क पिंक (गुलाबी) रंग की होनी चाहिएं। इसके अलावा कार के भीतर का इंटीरियर भी व्हाइट और पिंक कलर में ही सजा होना चाहिए।
ऑटोमेटिक होनी चाहिए कार: सन्नी ने यह भी बताया कि वो मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स वाली कारें नहीं चला पाती हैं, इसलिए उनकी ड्रीम कार Ambassador ऑटोमेटिक होनी चाहिए। इसके अलावा कार के भीतर किसी भी तरह का लैदर का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिएं क्योंकि जानवरों को मारने के सख्त खिलाफ हैं। बता दें कि, सन्नी लियोनी PETA की एक्टिविस्ट भी हैं।
सन्नी लियोनी के पास कई लग्जरी कारें मौजूद हैं, जब वो भारत में होती हैं तो BMW 730 Ld में सफर करती हैं। इसके अलावा अमेरिका में उनके पास Maserati Ghibli Nerrisimo लग्जरी स्पोर्ट कार भी है। Hindustan Ambassador देश की पहली डीजल कार थी, और अपने दौर में यह कार सबसे लंबे समय तक के प्रोडक्शन के लिए मशहूर रही है। इस कार को साल 2014 में आधिकारित तौर पर डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था।
वीडियो साभार: मेसेबल इंडिया
यहां क्लिक करें: जानिए Hindustan Ambassador कार से जुड़ी कुछ बेहद रोचक बातें