Mahindra ने अपनी 4 डीजल गाड़ियों को भारत में किया बंद, नई Thar और Scorpio को लॉकडाउन के बाद करेगी लॉन्च! पढ़ें पूरी जानकारी
महिंद्रा की भविष्य की योजना के बारे में बात करें तो कार निर्माता आने वाले समय में अपनी 4 लोकप्रिय एसयूवी Xuv500, Scorpio, Thar और Bolero की नई जेनरेशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इन सभी चार मॉडल्स को नए mStallion इंजन के साथ पेश किया जाएगा।

देश में 1 अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू हो गए हैं, जिनके चलते भारतीय बाजार से कई वाहनों को बंद कर दिया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नए उत्सर्जन मानकों का पालन करने के लिए अपने लोकप्रिय मॉडल को अपग्रेड किया है और कुछ पुराने डीजल मॉडल को बंद भी कर दिया है। इन नए BS6 एरा में महिंद्रा की Verito, Verito Vibe, Xylo और NuvoSport को बंद कर दिया गया है।
वेरिटो और वेरिटो वाइब में 1.5लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 65PS की पावर और 160Nm के टार्क के साथ उपलब्ध है। इन दोनों कारों में ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बता दें, महिंद्रा वेरिटो की कीमतें 7.48 लाख रुपये से शुरू होकर 8.87 लाख रुपये तक जा रही थीं, जबकि वेरिटो वाइब की कीमत 6.58 लाख रुपये से लेकर 7.52 लाख रुपये तक रखी गई है।
इसके साथ ही Xylo में 2.2लीटर mHawk और 2.5L mDI CRDe डीजल पावरट्रेन दिया गया है। जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इस MPV की कीमत 9.17 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने Mahindra NuvoSport को भी बंद कर दिया है, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था। इस कार में 1.5 लीटर का 3-cylinder युक्त mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 100PS की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
महिंद्रा की भविष्य की योजना के बारे में बात करें तो कार निर्माता आने वाले समय में अपनी 4 लोकप्रिय एसयूवी Xuv500, Scorpio, Thar और Bolero की नई जेनरेशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इन सभी चार मॉडल्स को नए mStallion इंजन के साथ पेश किया जाएगा।बता दें, भारतीय बाजार के लिए महिंद्रा XUV300 Sportz और XUV300 इलेक्ट्रिक SUV को भी तैयार कर रही है। जिन्हें अगले साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।