Mahindra SUV Range में से अगर आप किसी भी एसयूवी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आप यहां जान लीजिए कि महिंद्रा की किस एसयूवी को खरीदने पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है। ये डिटेल जानने के बाद आप नई एसयूवी खरीदने का प्लान बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
Mahindra and Mahindra ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने के साथ अपनी मौजूदा एसयूवी के अपडेट वर्जन भी लॉन्च किए हैं जिनकी डिमांड भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में हो रही है जिसके चलते कंपनी की तरफ से अपनी एसयूवी कारों पर लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।
Mahindra ने सितंबर 2022 में अपनी एसयूवी कारों की 53 हजार से ज्यादा बुकिंग हासिल की है जिसके चलते कंपनी पिछले 9 महीनों से एसयूवी सेगमेंट की टॉप कंपनियों में शामिल है। कंपनी की जिन एसयूवी पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है उसमें महिंद्रा थार (Mahindra Thar, महिंद्रा एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV300), महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700), महिंद्रा बोलेरो (Mahindra XUV700) और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N) को मिली हुई बुकिंग की संख्या सबसे ज्यादा है।
Mahindra All SUV Waiting Period Full Detail
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N Waiting Period)
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और इसके क्लासिक वेरिएंट को मिलाकर इस एसयूवी को मिली हुई बुकिंग की संख्या 1,30,000 से ज्यादा है जिसके साथ ये अपनी कंपनी की सबसे ज्यादा बुकिंग हासिल करने वाली एसयूवी बन चुकी है। अकेले अक्टूबर 2022 में इस एसयूवी को 17,000 से ज्यादा बुकिंग मिली थी। इस महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N) पर लगभग 20 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।
महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700 Waiting Period)
महिंद्रा एक्सयूवी 700 एक स्टाइलिश और पावरफुल एसयूवी है जिसे हर महीने लगभग 11.1 हजार बुकिंग मिल रही है और ख़बर लिखे जाने तक इसे 80 हजार से ज्यादा ओपन बुकिंग मिल चुकी हैं।
महिंद्रा थार (Mahindra Thar Waiting Period)
महिंद्रा थार ऑफ रोड एसयूवी सेगमेंट की पॉपुलर एसयूवी है जिसे हर महीने लगभग 5 हजार बुकिंग मिलती है और अब तक इसे 20 हजार से ज्यादा ओपन बुकिंग मिल चुकी हैं। महिंद्रा थार पर कंपनी 1 से लेकर 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है।
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero Waiting Period)
महिंद्रा बोलेरो और इसके नियो वेरिएंट को मिलाकर हर महीने लगभग 8300 बुकिंग मिल रही हैं और अब तक इसे लगभग 13 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी पर 1 से 3 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।