अब नहीं खरीद सकेंगे Hero Passion XPro और Glamour जैसी बाइक्स! कंपनी ने 4 मॉडलों को किया डिस्कंटीन्यू
Hero MotoCorp जल्द ही बाजार में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 160R को लांच करने वाली है। इस बाइक को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने अपने कुछ मॉडलों को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट किया था।

Hero Motocorp Discontinued Models: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने हाल ही में बाजार में अपने कुछ मॉडलों को नए मानक के अनुसार अपडेट किया था। लेकिन कुछ ऐसे भी मॉडल हैं जिन्हें कंपनी अपने पोर्टफोलियो से हटा रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट से 4 मॉडलों को हटा दिया है। इसमें Glamour, Passion XPro बाइक्स और Maestro 110, Duet स्कूटर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, इन वाहनों को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कंपनी इन वाहनों को नए BS6 मानक के अनुसार अपडेट नहीं करेगी। देश में बीते 1 अप्रैल से नए BS6 मानक को लागू कर दिया गया है, अब केवल उन्हीं वाहनों की बिक्री की अनुमति होगी जो कि नए BS6 मानक वाले इंजन से लैस होंगे। इसी क्रम में वाहन निर्माता कंपनियां अपने मॉडलों को नए मानकों के अनुसार अपडेट करने में लगी हैं।
हाल ही में कंपनी ने बाजार में अपनी नई Hero Splendor Pro BS6, Passion Pro BS6 और Glamour BS6 को अपडेट कर बाजार में पेश किया है। कंपनी के व्हीलक पोर्टफोलियो में सबसे दमदार बाइक के तौर पर XPulse 200 ही मौजूद है। इसके अलावा कंपनी इस समय स्कूटर के तौर पर केवल Maestro 125, Pleasure और Destini ही शामिल है।
कंपनी बाजार में प्रीमियम कम्यूटर सेग्मेंट में दाखिल हो रही है, कंपनी जल्द ही बाजार में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 160R को लांच करने वाली है। इस बाइक को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी महीने के अंत तक लांच कर सकती है। हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।