ये है दुनिया का सबसे फास्टेस्ट ऑटो रिक्शा! स्पीड 119 Kmph, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
मैट ने इस रिक्शे को मॉडिफाई किया और इसमें कई बदलाव किएं, ताकि इसे तेज रफ्तार से दौड़ाया जा सके। मैट में इस रिक्शे के 350cc की क्षमता के टू स्ट्रोक इंजन को बदल दिया है।

Fastest Auto Rickshaw In The World: स्पीड को लेकर आपने कई रिकॉर्डों के बारे में सुना होगा, लेकिन यूनाइटेड किंगडम के एक शख्स ने दुनिया का फास्टेस्ट ऑटो रिक्शा बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। पेशे से बिजनेसमैन मैट एवरर्ड ने अपने ऑटो रिक्शा को 119 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है।
दरअसल ये 1971 का बना हुआ बैंकॉक का टुक-टुक रिक्शा है, जिसे मैट ने बीते साल 2017 में eBay के माध्यम से 3,000 पौंड यानी (2.74 लाख रुपये, भारतीय मुद्रा) में खरीदा था। मैट ने इस रिक्शे को मॉडिफाई किया और इसमें कई बदलाव किएं, ताकि इसे तेज रफ्तार से दौड़ाया जा सके। मैट में इस रिक्शे के 350cc की क्षमता के टू स्ट्रोक इंजन को बदल दिया है। इसकी जगह पर उन्होनें 1.3 लीटर की क्षमता का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का प्रयोग किया है।
इसके अलावा इसमें इस रिक्शा में दो रेडिएटर लगाया गया है। इन बदलावों के अलावा इसमें नए बड़े व्हील आर्क, चौड़े टायर, नया व्हील, सस्पेंशन, डैशबोर्ड और सीट्स का भी प्रयोग किया गया है। इस रिक्शे को मॉडिफाई करने में मैट ने तकरीबन 20,000 पौंड यानी कि 18.25 लाख रुपया खर्च किया है।
बीते दिनों मैट ने ऑटो इस रिक्शा पर अपने कजिन को पिछली सीट पर बैठाकर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भी दौड़ाया था। मैट का कहना है कि, उनकी योजना थी कि वो इसे 145 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाएं, लेकिन अभी ये संभव नहीं हो सका है। बेशक मैट का ये जुनून ही है जो उन्होनें ये विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।