Audi RS6 को एक हाथ से 323 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो देख पुलिस ने भेजा जेल! जानें क्या है मामला
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना यूके के वेस्ट ससेक्स में एम23 मोटरवे पर हुई थी। यहां राष्ट्रीय गति सीमा महज 112 किमी प्रति घंटा तक ही सीमित है, लेकिन आरोपी अपनी कार को इस सीमित सीमा के तीन गुणा चला रहे थे।

कोरोना वायरस बीमारी के चलते लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन है, लोग अपने घर में बंद होकर इस महामारी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे भी हैं, जो आज भी इस बीमारी के डर से दूर अपने शौक को तवज्जो देने में लगे हुए हैं। हाल ही में अमेरिका से वहां की सड़कों पर बिना किसी डर के 323 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी दौड़ाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें, अमेरिका में तालाबंदी के दौरान 201 मील प्रति घंटे यानी लगभग 323 किमी प्रति घंटे की गति से अपनी ऑडी आरएस6 चलाते हुए दो लोगों ने ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरे लोगों की भी जान खतरे में डाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसके बाद इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना यूके के वेस्ट ससेक्स में एम23 मोटरवे पर हुई थी। यहां राष्ट्रीय गति सीमा महज 70mph यानी 112 किमी प्रति घंटा तक ही सीमित है, लेकिन आरोपी अपनी कार को इस सीमित सीमा के तीन गुणा चला रहे थे। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी तेज गति के बावजूद वाहन का स्टीयरिंग नियंत्रित करने के लिए चालक सिर्फ एक हाथ का उपयोग कर रहा है। जबकि वह अपने दूसरे हाथ से वीडियो बना रहा था।
वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑडी 61 मील प्रति घंटे से 116 मील प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पांच किलोमीटर तक चलती है, और इसके बाद स्पीडोमीटर बढ़ता है। वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि ड्राइवर ने लेन नियमों का भी ध्यान नहीं रखा और कार को लगातार दौड़ाने पर ध्यान दिया।
फिलहाल दोनों आरोपी 38 साल के हैं और उनमें से एक को रिहा कर दिया गया, जबकि दूसरा अब 9 जुलाई तक जमानत पर बाहर है। यह घटना वेस्ट ससेक्स में गैटविक और क्रॉले के बीच दक्षिण की ओर हुई थी और इस वीडियो को 22 मई को ऑनलाइन पोस्ट किया गया था। बता दे, एक ऑडी आरएस6 की कीमत ब्रिटेन में लगभग 90,000 पाउंड करीब 85 लाख रुपये है, और यह कार अधिकतम 600 बीएचपी पावर प्रदान करने में सक्षम है।