Auto Expo 2018: TATA, महिंद्रा की करों के अलावा आने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कार
Auto Expo 2018: कार बनाने वाली देसी और विदेशी कंपनियां अपना फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर कर रही हैं। कारों से पैदा होने वाले प्रदूषण को 0 पर लाने की लिए कंपनियां अपनी पूरी कोशिश में लगी हैं।

कारों का मेला शुरू होने वाला है। 9 फरवरी 2018 से ऑटो एक्सपो 2018 ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू होने जा रहा है। इस एक्सपो में देश विदेश की तमाम कंपनिया हिस्सा ले रही हैं। कार बनाने वाली देसी और विदेशी कंपनियां अपना फोकस इलेक्ट्रिक कारों पर कर रही हैं। कारों से पैदा होने वाले कार्बन उत्सर्जन को 0 पर लाने की लिए कंपनियां अपनी पूरी कोशिश में लगी हैं। मर्सडीज-बैंज, BMW, हुंडई और इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला इस कवायद में लगी हुई हैं। इस ऑटो एक्सपो में देसी कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। टाटा और महिंद्रा भी अपनी इलेक्ट्रिक कारें पेश करेंगी।
TATA: इस ऑटो एक्सपो में TATA अपनी इलेक्ट्रिक कार टिगौर को पेश करने वाली है। यह कार तब चर्चा में आई थी जब EESL ने 10,000 कारें बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इलेक्ट्रिक टिगौर की कीमत 11 लाख रुपए के करीब हो सकती है। टिगौर एक कॉम्पैक्ट सडान है। इसमें 45bhp की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। एक बार चार्ज होने पर यह करीब 120 किलोमीटर चलेगी। टाटा टिगौर भी महिंद्रा की ई वेरिटो जैसी ही है।

Hyundai Ioniq: हुंडई भी अपनी आयोनिक को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश करने वाली है। यह दुनिया की पहली कार है जो हायब्रिड, प्लग इन और फुल इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी। हुंडई आयोनिक को इको फ्रेंडली जोन में शोकेस किया जाएगा। यह कार हुंडई के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। फुल इलेक्ट्रिक वेरिएंट में हाई कैपेसिटी वाली लीथियम आयन बैटरी दी गई हैं।
Mahindra: महिंद्रा “फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी” (Future Of Mobility) थीम के तहत नई इलेक्ट्रिक कारें, एसयूवी और कॉन्सेप्ट कारें पेश करने वाली है। महिंद्रा कुल 6 इलेक्ट्रिक कारें पेश करेगी। महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारों के लिए नया कार प्लेटफॉर्म डिवेलप कर रही है।
Suzuki E-Survivor: इस एसयूवी कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्स्पो 2018 में पेश किया जाएगा। इसे पहली बार पिछले साल टोक्यो मोटर शो में पेश किया गया था। सुजुकी ई सर्वाइवर एक 4 व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट है। इसके अलावा इसमें 2 सीटर और ओपन रूफ का लेआउट है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बडे व्हील होंगे। इसे ऑफ रोड व्हीकल बनाया जाएगा।
BMW: BMW भी ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी i सीरीजी की नई कार i3 पेश करने वाली है। BMW i8 को भारत में 2015 में लॉन्च किया था। अब बीएमडब्ल्यू अपनी इलेक्ट्रिक कार में बढ़ोतरी करने जा रही है। i3 में 94AH की 167.6hp की मोटर दी गई है। इसके अलावा इसमें 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए के करीब हो सकती है।
Mercedes-Benz EQ Concept: मर्सडीज भी इस ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है। मर्सडीज पहली बार इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। मर्सडीज EQ में दो इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती हैं। इसके इलावा मर्सडीज के स्टॉल पर मर्सडीज AMG फॉर्मूला 1, AMG GT-R और AMG GLC 43 कूप भी डिस्प्ले की जाएंगी।