आ रहा है TVS Apache RR 310 का नया पावरफुल अवतार! कंपनी ने जारी किया टीजर VIDEO
TVS Motor ने पहली बार Apache RR 310 को दिसंबर 2017 में लांच किया था। पहली बार कंपनी इसे अपडेट कर रही है। कंपनी इसके मैकेनिज्म से लेकर डिजाइन और स्टाइल में भी बड़ा बदलाव कर रही है।

2019 TVS Apache RR 310: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor घरेलु बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक Apache RR 310 के नए अवतार को लांच करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी इस बाइक का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। बता दें कि, कंपनी इस बाइक को आगामी 27 मई को प्रदर्शित करेगी।
TVS Motor ने पहली बार इस बाइक को दिसंबर 2017 में लांच किया था। ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी इस बाइक को अपडेट कर के बाजार में उतारने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस बाइक के मैकेनिज्म से लेकर डिजाइन और स्टाइल में भी बड़ा बदलाव कर रही है। नई TVS Apache RR 310 अब पहले से और भी बेहतर परफॉर्मेंस देगी।
इस टीजर वीडियो में कंपनी ने बाइक के लिए लिखा है “Crafted to be Invisible”, यानी कि अदृश्य होने के लिए बनाई गई। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्पीड के मामले में ये बाइक पहले से और भी बेहतर होगी। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इसमें नई ECU या फिर चेचिस और सस्पेंशन में भी बदलाव कर सकती है।
नई Apache RR 310 पहले से और भी ज्यादा स्पोर्टियर होगी। इस बाइक में कंपनी ने 313 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। जिसे कंपनी ने मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad के साथ मिलकर तैयार किया है। बता दें कि, इसी इंजन का प्रयोग BMW G 310 R में भी किया गया है। जो कि बाइक को 34 bhp की पावर और 27.3 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। भारतीय बाजार में मौजूदा Apache RR 310 की कीमत 2,54,012 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।