Two Wheeler Sales January 2023 जारी हो चुकी है जिसमें तमाम कंपनियों ने अपने स्कूटर और बाइक की जनवरी में हुई बिक्री के आंकड़े सामने रखे हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) सबसे ज्यादा टू व्हीलर बेचकर पहले स्थान पर काबिज है लेकिन रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ब्रिकी में बढ़ोतरी के चलते इस मामले में हीरो मोटोकॉर्प से आगे निकल चुकी है।
टू व्हीलर सेगमेंट में देश की टॉप 6 कंपनियों (Hero MotoCorp, Honda, TVS Motor, Bajaj Auto, Royal Enfield and Suzuki) ने जनवरी 2023 में मौजूद रेंज से 11,17,990 स्कूटर और बाइकों को बेचा है। जिसमें आप यहां जानेंगे जनवरी महीने की टॉप 6 कंपनियों की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट के साथ उनके वार्षिक और मासिक प्रदर्शन की जानकारी।
Hero MotoCorp बनी नंबर वन
जनवरी 2023 में हीरो मोटोकॉर्प 3,49,437 यूनिट को बेचने के बाद देश की बेस्ट टू व्हीलर सेलिंग कंपनी बनी है लेकिन इस बिक्री के साथ कंपनी की वार्षिक और मासिक बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। वार्षिक प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने जनवरी 2023 में 3,49,437 यूनिट को बेचा है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी 3,58,660 यूनिट कम हैं। एक साल के भीतर बिक्री में आई ये गिरावट 2.57 प्रतिशत की है।
Honda Two Wheelers ने हासिल किया दूसरा पायदान
जनवरी में होंडा टू व्हीलर्स देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग कंपनी बनी है जिसने इन अवधि में 2,78,143 स्कूटर और बाइक को बेचा है। कंपनी के वार्षिक प्रदर्शन को देखा जाए के साल के अंदर कंपनी के स्कूटर और बाइक की बिक्री में 11.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की हुई है।
TVS Motors
टीवीएस मोटर्स जनवरी में अपनी स्कूटर और बाइक की 2,64,710 यूनिट को बेचने के बाद तीसरे स्थान पर काबिज हुई है। कंपनी ने एक साल के अंदर बिक्री में 57.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने जनवरी 2023 में अपने स्कूटर और बाइक की 1,40,428 यूनिट को बेचा है जिसके बाद कंपनी को चौथा स्थान हासिल हुआ है। बजाज ऑटो ने 2022 से लेकर 2023 तक एक साल के दौरान अपने वाहनों की बिक्री में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है।
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड 67,702 बाइकों की बिक्री के साथ जनवरी महीने में 5वें स्थान पर आई है मगर मगर कंपनी के एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल एनफील्ड ने 2022 से 2023 के बीच 36.1 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है जो इस सेगमेंट की टॉप 6 कंपनियों में सबसे ज्यादा है।
Suzuki Motorcycle
सुजुकी मोटरसाइकिल जनवरी महीने में टॉप 6 कंपनियों में छठे स्थान पर आई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया जनवरी 2023 में 66,209 यूनिट की बिक्री के साथ दिसंबर 2022 की तुलना में 61.8% की घरेलू बिक्री में वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही। सुजुकी की कुल मासिक बिक्री में 32.94% की वृद्धि देखी गई। दोपहिया निर्माता ने जनवरी 2022 में 60,623 इकाइयां बेचीं, जिसमें 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।