Auto Sector में प्रमुख कार निर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जनवरी 2023 में अपनी कारों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए जनवरी महीने की बेस्ट कार सेलिंग कंपनी बनकर सामने आई है।
Maruti Suzuki Cars Sales Report January 2023
साल 2023 के पहले महीने में मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,72,535 कारों की बिक्री के साथ 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। मारुति सुजुकी की जनवरी 2022 की बिक्री पर नजर डालें तो कंपनी ने इन अवधि के दौरान 1,54,379 कारों को बेचा था। मारुति सुजुकी द्वारा जनवरी में बेची गई कारों में यात्री वाहनों की संख्या 1,36,442 से बढ़कर 1,55,142 हो गई है। जिसके मुताबिक, कंपनी ने इस सेगमेंट में 14 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
माइक्रो सेगमेंट ऑटोमोबाइल सेगमेंट की में ऑल्टो और एस-प्रेसो शामिल हैं, दिसंबर 2022 में बढ़कर 25,446 यूनिट हो गई, जो पिछले महीने 18,634 यूनिट थी। इसके अलावा कॉम्पैक्ट कार सेल्स में बलेनो, सेलेरियो, डिज़ायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर शामिल हैं। जनवरी 2022 में कंपनी ने 71,472 कारों को बेचा था जो इस महीने बढ़कर 73,840 हो चुकी हैं। जनवरी 2023 में ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस और एक्सएल6 यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में भी ग्रोथ दर्ज की गई है जो पिछले महीने 26,624 से बढ़कर 35,353 हो गई।
Tata Motors Cars Sales Report January 2023
टाटा मोटर्स ने जनवरी 2023 में 81,069 कारों की बिक्री की है जिसके हिसाब से कंपनी ने 6.4 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स अपनी 76,210 गाड़ियों को ही बेच सकती थी। कंपनी के मुताबिक, घरेलू कारों की बिक्री 2022 में 72,485 इकाइयों से 10% बढ़कर पिछले महीने में 79,681 इकाई हो गई है।
Mahindra and Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने जनवरी में कुल 64,335 कारों की बिक्री के साथ 37% की वृद्धि दर्ज की है। जनवरी 2022 में कंपनी कुल 46,808 कारों को ही बेच सकी थी। जनवरी 2022 में बेची गई 19,646 कारों की तुलना में इस महीने 65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कुल 33,040 यूनिट बेची गई हैं।
Kia India
किआ इंडिया जनवरी 2023 में अपनी 28,634 गाड़ियों की बिक्री के साथ 48% की वृद्धि दर्ज की है। पिछली तिमाही में कंपनी ने अपनी कारों की 19,319 यूनिट को बेचा था। इसमें सेल्टोस और सॉनेट मॉडल कारों की बिक्री क्रमशः 10,470 और 9,261 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद 7,900 यूनिट के साथ किआ कैरेंस और 1,003 यूनिट के साथ किआ कार्निवल रही है।
Toyota Kirloskar Motor
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा 175 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,835 कारों की बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2022 में 7,328 यूनिट्स की बिक्री की थी। टोयोटा के मुताबिक, हाई क्रॉस एसयूवी की डिलीवरी शुरू कर दी है और देश में वाहन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी के प्रमुख मॉडलों कैमरी, फॉर्च्यूनर, लीजेन्डर और वेलफायर को बड़े ऑर्डर मिलना अभी भी जारी है।