सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में पैसा लगाने वालों के लिए गुड न्यूज है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2020-21 सीरीज-III को समय से पहले भुनाने की कीमत घोषित कर दी है। इस सीरीज के निवेशक 16 जून 2026 से अपने बॉन्ड को रिडीम कर सकेंगे।

आरबीआई ने बताया कि SGB को जारी होने के पांच साल बाद समय से पहले भुनाने की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सीरीज के निवेशकों को अब तय कीमत पर अपना निवेश निकालने का मौका मिलेगा।

कैसे तय की जाती है SGB रिडेम्पशन की कीमत?

आरबीआई के नियमों के मुताबिक, SGB की रिडेम्पशन वैल्यू की गणना पिछले तीन कामकाजी दिनों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने की क्लोजिंग कीमतों के साधारण औसत के आधार पर की जाती है।

क्या है कीमत?

16 जून, 2026 को SGB 2020-21 सीरीज-III के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत 14774 रुपये प्रति SGB यूनिट तय की गई है।

यह कीमत पिछले तीन कारोबारी दिनों (यानी 11 जून, 12 जून और 15 जून, 2026) के लिए सोने की क्लोजिंग कीमतों के साधारण औसत पर आधारित है।

इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) सीरीज ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। जिन लोगों ने बॉन्ड जारी होने के समय ऑनलाइन माध्यम से 4,627 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर निवेश किया था, उन्हें अब 14,774 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से भुगतान मिलेगा। इस तरह निवेशकों को करीब 219 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न मिला है।

आसान भाषा में समझें तो अगर किसी निवेशक ने इस SGB में शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाए थे, तो उसके निवेश की मौजूदा कीमत करीब 3.19 लाख रुपये हो गई है। यानी पांच साल में उसे लगभग 2.19 लाख रुपये का सीधा मुनाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: 1 लाख रुपये का निवेश बना 3.20 लाख रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज-III के निवेशकों के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन (समय से पहले भुनाने) की कीमत घोषित कर दी है। इस बॉन्ड की इश्यू डेट 8 जून 2021 थी और अब निवेशक 8 जून 2026 से इसे समय से पहले रिडीम करने का विकल्प चुन सकते हैं।

RBI के नियमों के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को इश्यू होने के पांच साल बाद प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की अनुमति मिलती है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन तारीखों पर उपलब्ध होती है जब बॉन्ड पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई रिटर्न, निवेश मूल्य और कैपिटल गेन की गणनाएं उपलब्ध आंकड़ों एवं अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित हैं। वास्तविक रिटर्न निवेश की तारीख, खरीदी गई यूनिट्स, खरीद मूल्य और प्राप्त ब्याज के आधार पर अलग हो सकता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक RBI दिशानिर्देशों और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।]