Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 9वीं बार वित्तीय बजट पेश कर दिया है। इसमें परिवहन से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर स्वास्थ्य और शिक्षा पर बड़े ऐलान किए हैं। वहीं किसानों के लिए भी कुछ अहम घोषणाएं की गई हैं। इसमें मह‍िलाओं के ल‍िए लखपत‍ि दीदी योजना के अलावा युवा कारोबारियों और द‍िव्‍यांगजनों के ल‍िए भी योजनाएं घोष‍ित की गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना की सफलता को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। योजना के तहत महिलाओं को आजीविका से बढ़ाकर बिजनेस वीमेन बनाने की ओर बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कई तरह की पहल शुरू की जाएंगी ताकि वे उद्यमी की भूमिका में आएं।

Budget 2026 LIVE Updates | Income Tax Slabs LIVE Updates | Budget 2026 LIVE

बजट में किसानों के लिए किए गए बड़े ऐलान

1- 1 करोड़ किसानों समेत 3 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना का विस्तार होगा। 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को एक करके मछली पालन क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा।

2- पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता विकास से रोजगार अवसर प्रदान करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा भारतीय काजू और भारतीय कोको को 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्राण्ड बनाने पर फोकस किया गया है।

यह भी पढ़ें: खेल के सामान, दवाई… आम बजट से क्या हुआ सस्ता-महंगा, यहां देखें पूरी लिस्ट

3- किसानों को AI की मदद से खेती में मदद मुहैया कराने के लिए भारत विस्तार योजना का ऐलान किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन कौशल योजना को लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को खास ट्रेनिंग देकर प्रोफेशनल बनाया जाएगा। दिव्यांग सहारा योजना का भी ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत कृत्रिम अंग मुहैया कराए जाएंगे।

4- इसके अलावा राष्ट्रीय फाइबर योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना, राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का ऐलान किया गया है।

5- इसके अलावा MSME के लिए कॉरपोरेट मित्र योजना का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री PM-किसान योजना (₹2000 करोड़), PMFBY (₹2000 करोड़) और MISS (₹2,000 करोड़) के फंक्शनल हेड्स से एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट फंड (AIDF) में ₹6000 करोड़ की रकम ट्रांसफर करना है। बजट 2026: देश में इन 7 जगहों पर बनेगा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, क्यों है गेमचेंजर?