Full List of Cheaper Costlier Items in Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया। आम लोगों से MSME तक बड़ी राहत दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है। अब लोगों को यहां जानने की उत्सुकता है कि बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। आइए जानते हैं…

होंगे सस्ते खेल-कूद के सामान

पेश हुए आम बजट के बाद अब मार्केट में खेल कूद के सामान सस्ते हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Budget 2026/FM Nirmala Sitharaman Full Speech

सस्ती होंगी ये दवाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी।

बायोगैस और बायोगैस प्लांट (Biogas and Biogas Plants)

बजट में बायोगैस से जुड़े उपकरणों और बायोगैस उत्पादन की लागत कम करने के लिए रियायतें दी गई हैं। इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और यह सस्ती होगी।

बजट के दिन आई गुड न्यूज: GST कलेक्शन जनवरी में 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, जानें डिटेल्स

सोलर

बजट 2026 में सोलर पैनल बनाने वाले कंपोनेंट्स और सोलर सेल पर शुल्क घटाया गया है। इससे अब घरों में सोलर प्लांट लगवाना और सोलर लाइट खरीदना पहले से सस्ता हो जाएगा।

इलेक्ट्रिक वाहन

सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी बनाने में उपयोग होने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इस वजह से इलेक्ट्रिक कारें, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और बैटरी सस्ती होंगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स

सरकार ने बजट में मोबाइल पार्ट्स, पीसीबीए (PCBA) और कैमरा लेंस पर आयात शुल्क कम कर दी गई है।

क्या हुआ सस्ता-महंगा

क्या हुआ सस्ताक्या हुआ महंगा
शुगर और कैंसर की दवाएंस्क्रैप
खेल-कूद के सामानशराब
माइक्रोवेवफ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग
बायोगैस मिस्क्ड सीएनजी खनिज