Budget 2026 Highlights PDF Download: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2026, रविवार को मोदी सरकार 3.0 का तीसरा पूर्ण बजट पेश कर दिया। बजट में आम नागरिकों से MSME तक को तोहफा मिला है। बजट पेश किए जाने के बाद आप अगर उससे जुड़ी हर डिटेल जानना चाहते हैं तो आप बजट पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। आपको हम बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से पूरी बजट स्पीच को पढ़ने के लिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

Budget 2026/FM Nirmala Sitharaman Speech LIVE

Budget 2026 PDF Download: ऐसे करें बजट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाएं।
– यहां पर आपको Budget Speeches ऑप्शन पर क्लिक करना है।
– आपको यहां पर 1947-48 से लेकर आज होने वाले अंतरिम बजट (2026) तक की पीडीएफ फाइल मिल जाएगी।
– आप जिस वर्ष की बजट PDF File को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर आपको क्लिक करना है।

बजट के दिन आई गुड न्यूज: GST कलेक्शन जनवरी में 6.2% बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, जानें डिटेल्स

मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें Budget Speech

– बजट भाषण की फाइल को मोबाइल ऐप से भी फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। आपको इसके लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
– आपको यहां पर पीडीएफ फाइल हिंदी और अंग्रेजी में आपको मिल जाएगी।
– बता दें कि आप केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (indiabudget.gov.in) के अलावा Google Play Store से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Nirmala Sitharaman Budget Speech PDF Download

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता-महंगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया। आम राहत से लेकर MSME को बड़ी राहद दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है। अब लोगों को यहां जानने की उत्सुकता है कि बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर…