राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सराहना की और इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की सेवा करने वाली भारतीय रेल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

LIVE: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत के पराक्रम को दिखाया…किसी भी आतंकवादी हमले पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी: राष्ट्रपति मुर्मू

दिल्ली और मिजोरम के बीच सीधे रेल संपर्क का भी उल्लेख किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली और मिजोरम की राजधानी आइजोल के बीच सीधे रेल संपर्क का भी उल्लेख किया, जिसे राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि जब यह ट्रेन पहली बार आइजोल पहुंची, तो स्थानीय लोगों में दिखी खुशी और उत्साह ने पूरे देश को गर्व और आनंद से भर दिया।

भारतीय रेल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इनमें दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज, चिनाब पुल और तमिलनाडु का पंबन पुल शामिल हैं।

उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की सराहना करते हुए कहा कि आज देशभर में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क संचालित हो रहा है, जो जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक फैला हुआ है।

Budget 2026 : स्टॉक मार्केट को बजट से क्या हैं उम्मीदें? कैपिटल गेन, STT में राहत समेत बड़ी मांगें

इसी महीने हुई थी वंदे भारत लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लॉन्च किए थे। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चल रही है। इसकी कुल दूरी लगभग 958 किमी है।

इसमें यात्रा में लगभग 14 घंटे का समय लगता है। जो पुरानी ट्रेनों से करीब 3 घंटे कम है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड: 180 किमी/घंटा (सर्विस स्पीड: 130 किमी/घंटा) है। दो रेक (ट्रेन सेट) इस रूट पर आवंटित हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…