वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कस्टम ड्यूटी में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 17 कैंसर के दवाइयां और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर टैक्स माफ होगा। इसकी वजह से इन दवाओं की कीमत कम हो जाएंगी। वहीं शुगर की दवाओं से भी शुल्क माफ़ करने की घोषणा की गई है।

कैंसर और शुगर की दवाएं होंगी सस्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मरीजों, विशेषकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मैं 17 दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। मैं 7 और दुर्लभ बीमारियों को भी इस श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव करती हूं, ताकि उनके उपचार में उपयोग होने वाली विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए दवाओं, औषधियों और खाद्य पदार्थों के व्यक्तिगत आयात पर आयात शुल्क से छूट दी जा सके।”

दवा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना है- सीतारमण

बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत के दवा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के लिए अगले 5 साल में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान में हम दुर्लभ दवाओं के लिए विदेशों पर निर्भर है लेकिन इस पहल से अब भारत में ही आधुनिक दवाओं का निर्माण होगा और भारत दुनिया को दवाई सप्लाई कर सकेगा।

Budget 2026: बजट में भारत को विश्व का स्वास्थ्य और बायोफार्मा केंद्र बनाने की योजना, खर्च होंगे 10 हजार करोड़ रुपये

वित्त मंत्री ने दवाओं के साथ उसके विशेषज्ञों की भी जरूरत पर जोर दिया। ऐसे में देश में तीन नए राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान खोले जाने की घोषणा हुई है। देश में ऐसे पहले से ही 7 संस्थान मौजूद हैं और इन्हें भी आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि पूरे देश में 1000 मान्यता प्राप्त क्लिनिकल ट्रायल साइट्स का एक नेटवर्क बनाया जाएगा। इसके जरिए थेरेपी और दवाओं की जांच जल्दी से हो जाएगी। वहीं आम जनता के लिए सबसे भरोसेमंद जिला अस्पतालों को भी अपडेट किया जाएगा और इमरजेंसी वार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। पढ़ें बजट में चुनावी राज्य के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान