Budget 2026-27 Top highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। यह उनका लगातार 9वां बजट और मोदी सरकार 3.0 का तीसरा पूर्ण बजट पेश था। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसमें MSME, बैंकिंग सेक्टर से लेकर रेलवे तक के लिए ऐलान शामिल है। यहां हम आपको बजट 2026 की 10 प्रमुख बातें बताने जा रहे हैं…
- अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का प्रस्ताव: उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए एक राष्ट्रीय फाइबर योजना का प्रस्ताव रखा है।
- महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, “मैं चुनौती भरे तरीके से मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव रखती हूं। मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव रखती हूं।”
- MSME को समर्थन: सीतारमण ने MSMEs को समर्थन देने के लिए वित्त वर्ष 2027 में आत्मनिर्भरता भारत कोष में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने का प्रस्ताव रखा।
- बुनियादी ढांचे का विकास: वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरकार टियर 2 और टियर 3 शहरों में बुनियादी ढांचे का विकास जारी रखेगी।
- बैंकिंग समिति की स्थापना: विकसित भारत के लिए बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे भारत के विकास के अगले चरण के साथ संरेखित करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैंकिंग समिति की स्थापना का प्रस्ताव है।
- 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव: वित्त मंत्री ने शहरों के बीच विकास को जोड़ने वाले 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। ये कॉरिडोर मुंबई – पुणे , पुणे- हैदराबाद , हैदराबाद- बैंगलोर , हैदराबाद – चेन्नई , चेन्नई-बैंगलोर, दिल्ली -वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी हैं।
- हर जिले में एक बालिका छात्रावास की स्थापना : वित्त मंत्री सीतारमण ने देश के हर जिले में एक बालिका छात्रावास स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।
- सीतारमण ने कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) प्रौद्योगिकियों में अगले 5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा है ताकि अंतिम उपयोग अनुप्रयोगों में उच्च स्तर की तत्परता प्राप्त की जा सके और उनका विस्तार किया जा सके।
- स्वयं सहायता उद्यमी मार्ट्स की स्थापना: महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने स्वयं सहायता उद्यमी (SHE) मार्ट्स की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
- सरकार 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइडों के कौशल को उन्नत करने के लिए एक प्रायोगिक योजना शुरू करेगी।

