Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय बजट पेश कर दिया है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें रेल से लेकर सड़क और जलमार्ग से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। बजट भाषण के दौरान ही उन्होंने यह भी कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और निवेश के अवसर बढ़ने वाले हैं।
अपने बजट भाषण के दौरान ही पर्यटन के मुद्दे पर भी अहम घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री ने वॉटर वे को बढ़ावा देने की बात की। उन्होंने जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित करने से लेकर नए जलमार्ग निर्माण का प्रस्ताव पेश किया।
Budget 2026 LIVE Updates | Income Tax Slabs LIVE Updates | Budget 2026 LIVE
बजट भाषण की 5 बड़ी बातें
1- जलमार्ग और कनेक्टिविटी – वित्त मंत्री ने 20 नए जलमार्ग बनाने की घोषणा की है। इसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों में परिवहन को सुगम बनाने के लिए 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किए जाएंगे।
2- सी प्लेन – वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत में ही सी-प्लेन के निर्माण (Indigenous Manufacturing) को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन (Incentives) दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बजट में भारत को विश्व का स्वास्थ्य और बायोफार्मा केंद्र बनाने की योजना, खर्च होंगे 10 हजार करोड़
3- जहाज मरम्मत केंद्र (Ship Repair): वाराणसी और पटना में जहाजों की मरम्मत के लिए आधुनिक केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे गंगा नदी के जलमार्गों का बेहतर उपयोग हो सके।
4- बुनियादी ढांचा और शहरी विकास (Infrastructure) – इसके तहत 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। बजट भाषण के मुताबिक, प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जो आर्थिक विकास के ‘ग्रोथ कनेक्टर’ के रूप में काम करेंगे। इनमें मुंबई-पुणे और दिल्ली-वाराणसी जैसे रूट शामिल हैं।
5- शहरी बुनियादी ढांचा: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। बजट में चुनावी राज्य के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, यहां जानिए कहां बनेगा खनिज कॉरिडोर
