Bharti Airtel Dividend: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरधारकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड को लेकर रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। पात्र शेयरधारकों को 24 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा।

कंपनी के बोर्ड ने इससे पहले 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 24 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 6 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की, जिस पर अभी तक सिर्फ 1.25 रुपये प्रति शेयर का पेमेंट किया गया है और बाकी कॉल मनी का पेमेंट किया जाना बाकी है।

अब कंपनी ने यह तय कर दिया है कि किन शेयरधारकों को इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं रिकॉर्ड डेट समेत इससे जुड़ी पूरी डिटेल…

कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के फाइनल डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इस तारीख को कारोबारी समय खत्म होने तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में जिन पात्र शेयरधारकों और बेनिफिशियल ओनर्स के नाम दर्ज होंगे, उन्हें फाइनल डिविडेंड के भुगतान के लिए पात्र माना जाएगा।

शेयरधारकों को कितना मिलेगा डिविडेंड?

भारती एयरटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 13 मई 2026 को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 24 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। वहीं, 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक पार्टली पेड-अप इक्विटी शेयर पर 6 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की गई है। इन पार्टली पेड-अप शेयरों पर 1.25 रुपये प्रति शेयर की राशि पेड-अप है और कॉल मनी का भुगतान बाकी है।

कब होगी AGM?

कंपनी की 31वीं AGM सोमवार, 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित फाइनल डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

कंपनी के मुताबिक, मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

भारती एयरटेल शेयर प्राइस

भारती एयरटेल का शेयर प्राइस इंट्राडे ट्रेडिंग सेशन 1910 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। पिछले तीन महीनों में स्टॉक में 2.24 % की बढ़त हुई है। साल-दर-साल के आधार पर, भारती एयरटेल के शेयर में 9.40% की गिरावट आई है।

भारती एयरटेल के बारे में

एयरटेल एक ग्लोबल कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जिसके भारत और अफ्रीका के 15 देशों में 650 मिलियन से ज़्यादा कस्टमर हैं। कंपनी अपनी एसोसिएट एंटिटीज़ के ज़रिए बांग्लादेश और श्रीलंका में भी मौजूद है।

कंपनी का दावा है कि वह दुनिया भर में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर है, जिसके नेटवर्क दो बिलियन से ज़्यादा लोगों को कवर करते हैं।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]