Bank Holidays This Week: इस हफ्ते (2-6 मार्च) अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने मार्च के लिए शहरवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे।

ऐसे में ग्राहकों को चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। जानिए इस सप्ताह आपके शहर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

इस हफ्ते बैंकिंग कामकाज पर त्योहारों का असर साफ दिखाई दे रहा है। आरबीआई की जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक, आज 2 मार्च को होलिका दहन के चलते कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद है। 3 मार्च को होली के कारण 15 राज्यों के कई शहरों में अवकाश रहेगा, जबकि 4 मार्च को होली/धुलेटी/याओसांग के चलते 17 राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। 8 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसलिए सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च बैंक हॉलिडे की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक

डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी

इस हफ्ते भले ही कई दिन बैंक की छुट्टी है, लेकिन आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए ज्यादातर बैंकिंग काम घर बैठे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च 2026 में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप इस महीने बैंक जाकर कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, लोन से संबंधित प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। यहां पढ़ें पूरी खबर…