Bank Holidays Next Week: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते यानी 8 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच 4 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है। Negotiable Instruments Act के तहत आरबीआई बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे डाक्यूमेंट की प्रोसेस भी छुट्टी के दिन नहीं होती। ऐसे में अगर आपको अगले हफ्ते बैंक में कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं…
Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अगले हफ्ते 4 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 दिसंबर (मंगलवार) को बैंक की छुट्टी
कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मंगलवार, 9 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। लोकल गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन्स के आम चुनाव 2025 के चलते यहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
शुक्रवार, 12 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
मेघालय में शुक्रवार, 12 दिसंबर को बैंक की छुट्टी रहेगी। पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि के वजह से शिलांग में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
शनिवार, 13 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
दूसरे शनिवार की वजह से 13 दिसंबर को पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
रविवार, 14 दिसंबर को बैंक की छुट्टी
रविवार की वजह से 14 दिसंबर को पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 9 दिसंबर | मंगलवार | लोकल गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन्स के आम चुनाव 2025 | कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
बैंक की छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आप बैंक की छुट्टी के दिन भी नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी कुछ जरूरी वित्तीय सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– आप NEFT और RTGS जैसे सर्विसेज का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।
– आप बिना परेशानी एटीएम विड्रॉल और कार्ड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
– छुट्टी के दिन आप फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
