Bank Holiday March 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, मार्च में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप अगले महीने बैंक जाकर कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, लोन से संबंधित प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

RBI की बैंक छुट्टी की लिस्ट के अनुसार,मार्च 2026 में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा आरबीआई ने 2,3,4,,13,17,19,20,21,26,27 और 31 मार्च को भी बैंक हॉलिडे का ऐलान किया है। आपको बता दें कि मार्च में 5 रविवार पड़ रहे हैं यानी 1,8,15,22 और 29 मार्च को बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा।

गौर करने वाली बात है कि भले ही फिजिकल बैंक ब्रांच छुट्टी के दिन बंद रहेंगी। लेकिन आप अपने कुछ जरूरी काम ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं।

मार्च बैंक हॉलिडे की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक

यह भी पढ़ें: भारत में घट रही है चीनी स्मार्टफोन की बिक्री, 45 हजार से महंगे फोन खरीदने वाले बढ़े