Bank Holiday Today: इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आज यानी शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण आज देशभर में बैंक की शाखाएं बंद हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में महालया और कर्नाटक में महालया अमावस्या के अवसर पर भी क्षेत्रीय अवकाश है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, देशभर में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक की शाखा में जाकर होने वाले जरूरी कामों के लिए अगले कार्यदिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं भी रहेंगी बंद?

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक आमतौर पर यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है।

अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीखदिनछुट्टी / कारणकिन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीदेशभर के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
4 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
10 अक्टूबरशनिवारदूसरा शनिवार और महालया अमावस्यादेशभर में दूसरा शनिवार; कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या
11 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
17 अक्टूबरशनिवारमहा सप्तमीअगरतला
18 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
19 अक्टूबरसोमवारदशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजाअगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बंद रहेंगे
20 अक्टूबरमंगलवारविजयादशमी और दुर्गा पूजागंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबरबुधवारविजयादशमी और दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे।
22 अक्टूबरगुरुवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
23 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
24 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में
25 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
26 अक्टूबरसोमवारलक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंतीअगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे
29 अक्टूबरगुरुवारकरवा चौथशिमला
31 अक्टूबरशनिवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतअहमदाबाद

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक

यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…