Today Bank Holiday: अगर आप बुधवार, 4 मार्च किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने मार्च महीने के लिए शहरवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, आज बैंक की छुट्टी है।

देश में बैंक की छुट्टियां केवल दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी बैंक बंद रहते हैं। अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद है, तो जरूरी नहीं होता है कि वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो।

आज बैंक खुले है या बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 4 मार्च को होली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, ऐजवाल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गोवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला में बैंक की छुट्टी है।

आरबीआई ने बैंक की छुट्टियों को तीन कैटिगिरी में बांटा है। इसमें Banks’ Closing of Accounts Holiday, Real-Time Gross Settlement Holiday, Holidays Under the Negotiable Instruments Act शामिल है।

मार्च बैंक हॉलिडे की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

डिजिटल बैंकिंग मिलती रहेंगी

भले ही आज बैंक की छुट्टी है, लेकिन आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। इसमें मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: मार्च में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, मार्च में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप इस महीने बैंक जाकर कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, लोन से संबंधित प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। यहां पढ़ें पूरी खबर…