Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने मार्च महीने के लिए शहरवार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, 3 मार्च, मंगलवार बैंक की छुट्टी है। भारत में बैंक की छुट्टियां केवल दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी बैंक बंद रहते हैं।

अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद है, तो जरूरी नहीं होता है कि वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज 3 मार्च को बैंक खुले है या बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 3 मार्च, मंगलवार बैंक को होली की वजह से बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद है।

बैंक ने आरबीआई छुट्टियों को तीन कैटिगिरी (Banks’ Closing of Accounts Holiday, Real-Time Gross Settlement Holiday, Holidays Under the Negotiable Instruments Act) में बांटा है।

मार्च बैंक हॉलिडे की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

भले ही आज बैंक की छुट्टी है, लेकिन आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए ज्यादातर बैंकिंग काम घर बैठे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च 2026 में 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप इस महीने बैंक जाकर कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, लोन से संबंधित प्रक्रिया निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। यहां पढ़ें पूरी खबर…