Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज 28 मई को बकरीद (Bakri Id) (ईद-उज-ज़ुहा) की वजह से बैंक की छुट्टी है। बता दें कि के देश में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश सीमित सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं।

जरूरी नहीं कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज बैंक खुले है या बंद?

आज 28 मई को बकरीद (Bakri Id) (ईद-उज-ज़ुहा) की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद है।

मई 2026 बैंक हॉलिडे कैलेंडर

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंतीअगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
9 मई 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर जयंती (2nd Saturday भी)कोलकाता
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
16 मई 2026शनिवारसिक्किम राज्य दिवसगंगटोक
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 मई 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीअगरतला
27 मई 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा (Id-ul-Zuha / Eid al-Adha)गुवाहाटी, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नई दिल्ली, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (ईद-उज-जुहा / Id-Uz-Zuha)अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

मिलती है ये ऑनलाइन सुविधाएं

आज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजाना की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक की छुट्टी के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं। ग्राहकों को नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा, अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक आदि की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…