Today Bank Holiday: राम नवमी के मौके पर आज यानी 26 मार्च 2026 को बैंक की छुट्टी है। भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

जरूरी नहीं है कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में अगर आपको आज किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो पहले यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद…

राम नवमी के मौके पर बैंक बंद है या खुले?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में बैंक की छुट्टी है।

आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी (Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays) में बांटा हुआ है।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

मिलती हैं ये सुविधाएं

भले ही राम नवमी के मौके पर आज बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं मिलती रहती है। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।

यह भी पढ़ें: SEBI ने आसान किए इंटरमीडियरी नियम, ‘फिट एंड प्रॉपर’ में ढील; AIF-InvIT को राहत

यह भी पढ़ें: बाजार की तेजी का फायदा उठाना चाहते हैं? इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश