Bank Holiday Today: अगर आप किसी काम से आज यानी 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज बैंक की छुट्टी है।

भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी होती हैं। जरूरी नहीं होता है कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज 18 फरवरी को बैंक बंद है या खुले?

आज 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को लोसार पर्व के वजह से गंगटोक में बैंक की छुट्टी है। बता दें आरबीआई ने इन छुट्टियों कोतीन कैटेगिरी बांटा हुआ है। इसमें Holidays under Negotiable Instruments Act. Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

भले ही 18 फरवरी 2026 को बैंक की छुट्टी है। लेकिन आप कुछ डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं यानी ये सेवाएं छुट्टी के दिन भी मिलती है। इसमें यूपीआई से नेट बैंकिंग तक शामिल है। आप यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर और पैसे मांगा भी सकते हैं। मोबाइल, बिजली और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

यहां भी पढ़ें: AI शिखर सम्मेलन: खेती से इलाज तक, भारत मंडपम में आज से दिखेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असली दम

यहां भी पढ़ें: भारत बन सकता है AI रेस का लीडर… सैम ऑल्टमैन बोले ‘सभी आवश्यक तत्व’ मौजूद, सरकार संग साझेदारी करेगा OpenAI