Bank Holiday Today : अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां खबर आपके काम की है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर महीने में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

आज शनिवार, 17 अक्टूबर को भी कुछ जगहों पर बैंक की छुट्टी है। रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक,आज महा सप्तमी के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। दुर्गा पूजा के दौरान इस पर्व का खास महत्व है।

हालांकि, आज महीने का तीसरा शनिवार होने के कारण देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, बशर्ते वहां कोई स्थानीय छुट्टी न हो। RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

अक्टूबर 2026 में कब कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीखदिनछुट्टी / कारणकिन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीदेशभर के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
4 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
10 अक्टूबरशनिवारदूसरा शनिवार और महालया अमावस्यादेशभर में दूसरा शनिवार; कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या
11 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
17 अक्टूबरशनिवारमहा सप्तमीअगरतला
18 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में बैंक का अवकाश रहेगा
19 अक्टूबरसोमवारदशहरा, महाष्टमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजाअगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, पटना, रांची और शिलांग में बंद रहेंगे
20 अक्टूबरमंगलवारविजयादशमी और दुर्गा पूजागंगटोक और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
21 अक्टूबरबुधवारविजयादशमी और दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे।
22 अक्टूबरगुरुवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
23 अक्टूबरशुक्रवारदुर्गा पूजा/दशैनगंगटोक
24 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवारदेशभर में
25 अक्टूबररविवारसाप्ताहिक अवकाशदेशभर में
26 अक्टूबरसोमवारलक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंतीअगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बंद रहेंगे
29 अक्टूबरगुरुवारकरवा चौथशिमला
31 अक्टूबरशनिवारसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीअहमदाबाद

सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक

जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

आम तौर पर बैंक शाखाएं बंद होने पर भी ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होती। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा एटीएम से नकदी निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

यह भी पढ़ें: चीन के साथ व्यापार में सबसे बड़ी परेशानी क्या? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई असली वजह

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और चीन के बीच व्यापार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में गैर-शुल्क बाधाएं (नॉन-टैरिफ बैरियर) सबसे बड़ी रुकावट हैं। उनके मुताबिक, लंबे समय से व्यापारिक संबंध होने के बावजूद भारत और चीन के बीच व्यापार का असंतुलन भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर…