Bank Holiday Today: अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने का सोच रहे है तो यहां खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज यानी 15 जून को रज संक्रांति की वजह से बैंक की छुट्टी है।

भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश सीमित सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं।

ऐसे में बैंक जाने से पहले जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 15 जून को बैंक खुले है या बंद?

आज 15 जून को YMA Day/Raja Sankranti की वजह से आइजोल, भुवनेश्वर में बैंक बंद है।

जून बैंक हॉलिडे लिस्ट 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
7 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
13 जून 2026शनिवारदूसरा शनिवार (2nd Saturday)पूरे भारत में
14 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
15 जून 2026सोमवारYMA Day / राजा संक्रांतिआइजोल, भुवनेश्वर
21 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
25 जून 2026गुरुवारमुहर्रमविजयवाड़ा
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम / आशूरादिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची, रायपुर, नागपुर, जम्मू, कानपुर, बेलापुर, आइजोल, अगरतला
27 जून 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
29 जून 2026सोमवारसंत गुरु कबीर जयंतीशिमला
30 जून 2026मंगलवाररेमा नी त्योहारआइजोल

मिलती है ये ऑनलाइन सुविधाएं

भले ही आज कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजाना की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक की छुट्टी के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता।

मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं –

  • नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
  • बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान आदि।

यह भी पढ़ें: HDFC Bank की MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ोतरी की है। नए रेट 8 जून से लागू हो गए हैं। इस बदलाव का असर MCLR से जुड़े होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है। ऐसे ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है या फिर लोन चुकाने की अवधि लंबी हो सकती है।

अगर आपका होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन HDFC बैंक की MCLR से जुड़ा है, तो आने वाले समय में आपकी EMI बढ़ सकती है। आइए जानते है…