Bank Holiday Today: अगर आज आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज बैंक की छुट्टी है।
हालांकि, बैंकों की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के कारण बैंक बंद रहते हैं। कई बार देखा जाता है कि एक राज्य में सभी बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जबकि दूसरे राज्य में बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टी के बारे में बता कर लेना बेहतर रहता है…
आज बैंक बंद है या खुले?
आज यानी 13 अगस्त को Patriot’s Day की वजह से इम्फाल में बैंक की छुट्टी है। ऐसे में आज यहां पर बैंक काउंटर पर कैश जमा करने, चेक जमा करने और अन्य शाखा आधारित सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। अगर आपको कोई ऐसा जरूरी काम है जो बैंक ब्रांच में जाकर ही पूरा हो सकता है तो उसके लिए अगले कार्य दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।
मिलती रहेंगी ये बैंकिंग सेवाएं
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा ATM से कैश निकासी और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
इस हफ्ते और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
13 अगस्त को Patriot’s Day की छुट्टी के अलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष (शहंशाही) की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।
अगस्त 2026 में बैंक की छु्ट्टी
यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि बैंक ब्रांच बंद रहने की स्थिति राज्यों के अनुसार अलग-अलग होगी।
– महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।
– 25 अगस्त 2026 को मिलाद-उन-नबी/प्रथम ओणम/मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) मनाने के लिए केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं।
– 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद/बारावफात/मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/थिरुवोनम मनाने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बैंक बंद हैं।
– 28 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी/श्री नारायण गुरु जयंती/अय्यंकाली जयंती के बाद रक्षा बंधन/पंग-लबसोल/शुक्रवार के त्यौहार मनाने के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
यह भी पढ़ें: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
