Bank Holiday Today : अगर आज आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज 11 जुलाई 2026 को शनिवार है, ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि बैंक खुले हैं या बंद। खासकर बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग होने की वजह से इसे लेकर भ्रम बना रहता है। ऐसे में जानिए आज आपके शहर में बैंक ब्रांच खुलेगी या छुट्टी रहेगी…
आज 11 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले?
आज यानी 11 जुलाई 2026 को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, आज महीने का दूसरा शनिवार है। आरबीआई के नियमों के मुताबिक, भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। ऐसे में आज सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। दूसरे शनिवार की छुट्टी देशभर में लागू होने के कारण आपके शहर में भी बैंक ब्रांच बंद रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?
ग्राहकों के लिए बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा ATM से कैश निकासी और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाएं भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी
अगर आपको कैश जमा करना है, कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है या ऐसा काम पूरा करना है जिसके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है तो आज छुट्टी होने की वजह से यह काम नहीं हो पाएगा।
बता दें कि बैंक छुट्टियों की सूची राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर कुछ राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां रहती हैं। हालांकि, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी देशभर के बैंकों पर लागू होती है।
यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
