Bank Holiday this week: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक, आज 1 अप्रैल को बैंक की छु्ट्टी के साथ-साथ इस हफ्ते 3 और दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छु्ट्टियों में वीकेंड, राष्ट्रीय छुट्टियां और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियों शामिल है। ऐसे में अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का सोच रहे हैं तो पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या नहीं…

आज बैंक बंद है

1 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बैंक की छुट्टी है। वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन होने की वजह से यह छुट्टी दी गई है। बता दें आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

पुण्य गुरुवार की वजह से 2 अप्रैल 2026 को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी है।

3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)

गुड फ्राइडे के वजह से 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में बैंक की छुट्टी है।

5 अप्रैल 2026 (रविवार)

रविवार, 5 अप्रैल 2026 की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।

बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन अधिकतर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

यह भी पढ़ें: साइकिल पर डिटर्जेंट बेचने से 30 हजार करोड़ तक : ‘निरमा’ पैकेट की मुस्कुराती लड़की के पीछे छुपी है दर्दभरी कहानी

‘मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।’… यह पंक्ति करसनभाई पटेल की कहानी पर बिल्कुल फिट बैठती है। कभी साधारण परिवार से आने वाले करसनभाई पटेल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा ब्रैंड खड़ा कर दिया, जिसे आज पूरा देश जानता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…