Bank Holiday June 2026: मई का महीना खत्म होने वाला है और जून महीने की शुरुआत होने वाली है। अगर आप अगले महीने किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले महीने कुल 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

इसमें सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की छुट्टी भी शामिल है। भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश सीमित सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

जून 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
7 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
13 जून 2026शनिवारदूसरा शनिवार (2nd Saturday)पूरे भारत में
14 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
15 जून 2026सोमवारYMA Day / राजा संक्रांतिआइजोल, भुवनेश्वर
21 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
25 जून 2026गुरुवारमुहर्रमविजयवाड़ा
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम / आशूरादिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची, रायपुर, नागपुर, जम्मू, कानपुर, बेलापुर, आइजोल, अगरतला
27 जून 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
28 जून 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
29 जून 2026सोमवारसंत गुरु कबीर जयंतीशिमला
30 जून 2026मंगलवाररेमा नी त्योहारआइजोल

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं

ग्राहक बैंक की छुट्टी होने के बावजूद कई जरूरी वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। छुट्टी के दिन इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अकाउंट से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहती हैं।

यह भी पढ़ें: UPI से LPG तक… 1 जून से बदलने जा रहे ये 5 नियम

मई महीना खत्म होने और जून महीने की शुरुआत होने में कुछ दिन बाकी है। महीने की शुरुआत यानी 1 जून से कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन बदलावों में गैस सिलेंडर की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं, UPI पेमेंट, रेलवे और PAN कार्ड से जुड़े नियम शामिल है। जो आपकी जेब में सीधा असर हो पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…