Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप इस महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टी की लिस्ट जरूर देख लें। इस लिस्ट के मुताबिक फरवरी महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है।

Bank Holiday February 2026: फरवरी में कब-कब है सरकारी छुट्टी?

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, इस महीने कुछ तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी और साप्ताहिक छुट्टियां रहने वाली है।

सार्वजनिक छुट्टी

– लॉसर पर्व (18 फरवरी 2026)

लॉसर पर्व की वजह से 18 फरवरी को गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे। लॉसर पर्व कोतिब्बती नववर्ष के रूप में जाना जाता है। यह सिक्किम का प्रमुख सांस्कृतिक त्योहार है।

Budget 2026 : बीमा की पहुंच घटती रही तो कैसे पूरा होगा ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ का सपना, बजट में कुछ बड़ा करेगी सरकार?

  • – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (19 फरवरी 2026)

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की वजह से 19 फरवरी को बेलापुर, नागपुर, मुंबई में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर यह सार्वजनिक अवकाश होता है और इसे शिव जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

– राज्य स्थापना दिवस (20 फरवरी 2026)

राज्य स्थापना दिवस की वजह से आइजोल और ईटानगर में 20 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे।

सिर्फ 10 लाख में दिल्ली में अपना घर खरीदने का मौका! जानें बुकिंग, फ्लैट की कीमत समेत बाकी डिटेल

साप्ताहिक छुट्टियां

– एक फरवरी को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।
– रविवार की वजह से आठ फरवरी को भी पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
– दूसरे शनिवार की वजह से 14 फरवरी को पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।
– 15 फरवरी को रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।
– रविवार की वजह से 22 को भी पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
– चौथे शनिवार की वजह से 28 फरवरी को पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी।

मिलती रहेंगी ये बैंकिंग सुविधाएं

आप बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी परेशानी के यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके अलावा, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी कई सारी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में